
मनोरंजन के लिहाज से दर्शकों के लिए अप्रैल अब तक काफी खास रहा है और आगे भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। ओटीटी पर इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ से लेकर नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की क्राइम थ्रिलर ‘वध 2’ पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और अब रवि किशन स्टारर ‘मामला लीगल है 2’ ने भी ओटीटी पर धूम मचा दी है। इस सीरीज के पहले सीजन में हंसी-मजाक और पागलपंती के साथ वकीलों के सामनेआने वाले अजब-गजब केस दिखाए गए थे और सीजन 2 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
नए सीजन के साथ लौटी पुरानी कास्ट
‘मामला लीगल है 2’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। नए सीजन के साथ पुरानी कास्ट फिर दर्शकों के बीच लौट आई है और दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। खास बात तो ये है कि ये अजब-गजब कॉमेडी कोर्ट रूम ड्रामा ओटीटी पर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज में रवि किशन के साथ कुशा कपिला, दिव्येंदु भट्टाचार्य और निधि बिष्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते ये अब नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर अपना कब्जा जमा चुकी है।
मामला लीगल है 2 की कहानी
मामला लीगल है 2 की शुरुआत वहीं से होती है, जहां से इसके पहले सीजन का अंत हुआ था। वीडी त्यागी (रवि किशन) जज बनते हैं। दमदार वकील रहे वीडी त्यागी की अब तरक्की हो गई है और वह वकील से जज बन चुके हैं। लेकिन, जैसे ही वह जज बनते हैं, खुद ही जज होने लगते हैं और पहले ही दिन से त्यागी को समझ आने लगता है कि जज होना उतना भी आसान नहीं है, जितना उन्हें लगता था और काम के भार से ज्यादा दूसरों की नजरों का भार उठाना होगा। जैसे ही प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बन चुके वीडी त्यागी अपने पुराने साथियों को देखकर स्माइल करते हैं, बवाल मच जाता है और फिर उन्हें पता चलता है कि आखिर जज ‘सड़ा सा मुंह’ बनाकर क्यों घूमते हैं।
अजीब-गरीब घटनाओं से दर्शकों को गुदगुदाती सीरीज
राहुल पांडे के निर्देशन में बनी ये सीरीज असल घटनाओं से प्रेरित अजीबोगरीब केस, जबरदस्त कॉमेडी और देसी अंदाज का तड़का है। ये सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। ये सीरीज हंसाती भी है और सोच में भी डाल देती है। यह देश में घट रही घटनाओं पर तंज भी कसता है, जहां पुलिसवालों के साथ ही स्कैम हो रहा है और इंसान की गलती का ठीकरा भगवान के सिर पर फोड़ा जाता है। लड़कियों की शिकायत पर एफआईआर हो रही है, मगर लड़कों के लिए यहां कोई कानून नहीं है। इन सब के अलावा कोर्ट के जज की दुविधा भी देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ेंः ‘पहले 6 थे, अब 2 रह गए’, एक-एक कर परिवार के 4 सदस्यों की मौत, टूटीं शाहरुख खान की एक्ट्रेस, बयां किया दर्द
एक्टिंग डेब्यू को तैयार कपूर खानदान की एक और लाडली, एक्साइटेड हुईं आलिया भट्ट, जाहिर की खुशी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






