digital products downloads

मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहा 33 साल का बिजनेसमैन?क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई

मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहा 33 साल का बिजनेसमैन?क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई

Image Source : IMAGE SOURCE : VIRAL BHAYANI
मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद अब वो हर्ष मेहता के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हर्ष मेहता मलाइका के साथ अपने कथित रिश्ते और उम्र के अंतर को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, हर्ष मलाइका अरोड़ा से 19 साल छोटे हैं। हाल ही में मलाइका और हर्ष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इनमें दोनों इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेते नजर आए। मलाइका ने लंबा काला ट्रेंच कोट पहना था, वहीं हर्ष ग्रे जैकेट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इन तस्वीरों के आधार पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने वैलेंटाइन वीक या वैलेंटाइन डे इटली में साथ बिताया।

हर्ष मेहता कौन हैं?

हर्ष मेहता 33 वर्षीय सफल व्यवसायी हैं। वे हीरा व्यापारी हैं और साथ ही सैंकस मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक भी बताए जाते हैं। वे मुंबई के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वैलेंटाइन डे से पहले भी उन्हें साथ देखा गया है। अक्टूबर में, दोनों को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के लाइव कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। वे काफी खुश नजर आए और उन्होंने साथ में अच्छा समय बिताया। उनके बार-बार साथ देखे जाने से उनके बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें फैल गईं। मलाइका और हर्ष दोनों ने ही अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए, फिलहाल यह सिर्फ सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है।

मलाइका अरोरा का अर्जुन के साथ रिश्ता था

मलाइका अरोरा पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं। उनका रिश्ता लगभग 2018 में शुरू हुआ था। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और खास मौकों का जश्न मनाते देखा जाता था। कई साल साथ रहने के बाद, वे 2024 में अलग हो गए। मलाइका अरोरा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की। 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। 19 साल साथ रहने के बाद, दोनों ने 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। अब मलाइका अक्सर फिल्मों और पॉडकास्ट में नजर आती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें- फिल्मों की शूटिंग से वेस्टर्न रेलवे ने कमाए 1.72 करोड़ रुपये, सुजीत सिरकार ने की थी शुरुआत

Filmfare Awards South 2026 में चला पुष्पा का जादू, झोली में गिरे में 4 खिताब, Amaran को मिला बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp