
म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या भंडारी के घर 23 मार्च, 2026 को एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया। बेटी के साथ कपल ने अपनी जिंदगी के सबसे खास पड़ाव में कदम रखा है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर की। मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस ने कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या भंडारी के साथ बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी।
श्रेयस पुराणिक-ऐश्वर्या भंडारी की बेटी
श्रेयस पुराणिक और ऐश्वर्या भंडारी ने एक लाइट पेस्टल कलर के अनाउंसमेंट पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें एक नवजात बच्ची शांति से सो रही थी। उन्होंने लिखा, ‘बेटी हुई है! जय माता दी, गणपति बप्पा मोरिया’ इसी पोस्ट में आगे कपल ने लिखा, ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कितने धन्य हैं। – श्रेयस और ऐश्वर्या।’ इस अनाउंसमेंट की सादगी और अपनापन लोगों के दिलों को तुरंत छू गया। अपनी बेटी का परिचय ‘बेबी पुराणिक’ के तौर पर दिया है। पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के हर कोने से प्यार, दुआओं और बधाइयों की बौछार हो रही है।
अरमान मलिक ने बेटी के जन्म पर श्रेयस को दी बधाई
सिंगर अरमान मलिक भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को बधाई’, जबकि कई अन्य लोगों ने भी इस जोड़ी की खुशी भरे इस पड़ाव का जश्न मनाने में उनका साथ दिया।
श्रेयस पुराणिक वर्कफ्रंट
मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक फिल्म ‘एनिमल’ के दिल को छू लेने वाले गाने ‘सतरंगा’ को कंपोज करने के लिए जाने जाते हैं। श्रेयस पुराणिक ने 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ से एक सिंगर के तौर पर अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने ‘गजानना’ और ‘अब तोहे जाने ना दूंगी’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी थी। समय के साथ वह लगातार आगे बढ़ते रहे और आखिरकार ‘सतरंगा’ गाने के साथ उन्हें एक संगीतकार के तौर पर बड़ी पहचान मिली। यह वह गाना था, जिसने लगभग आठ साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सुर्खियों में ला दिया। उनकी प्रतिभा को ‘फिल्मफेयर आर.डी. बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट’ से भी नवाजा गया, जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव साबित हुआ।
ये भी पढे़ं-
डांस को लेकर ट्रोल हुईं निया शर्मा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, यूजर्स ने किए अजीब सवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



