digital products downloads

मशहूर सिंगर का एक्सीडेंट, लंदन में हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में हुए भर्ती

मशहूर सिंगर का एक्सीडेंट, लंदन में हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में हुए भर्ती

Image Source : INSTAGRAM/@MANJMUSIK
मंजीत सिंह राल का लंदन में हुआ एक्सीडेंट

अपने स्टेज नेम मंज मुसिक के नाम से मशहूर सिंगर मनजीत सिंह राल लंदन में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे बाद सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मनजीत सिंह रल को मुंबई में एक मेगा अवॉर्ड शो में परफॉर्म करना था, लेकिन इससे पहले ही वह लंदन में हादसे का शिकार हो गए, जिसके चलते उन्हें अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी। मंजीत ब्रिटिश-भारतीय आइकन और फेमस बैंड आरडीबी के पूर्व मुख्य गायक हैं। वह कल मुंबई में ज़ी सिने अवार्ड्स 2026 में एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले थे।

रद्द हुई भारत यात्रा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंजीत को हादसे के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चोटें कितनी गंभीर हैं, अभी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन, उनकी मुंबई यात्रा जरूर रद्द हो गई है। ‘स्वैग मेरा देसी’ और ‘लाल घाघरा’ जैसे हिट गाने के लिए मशहूर मंज, जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपने भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप से दर्शकों का दिल जीतने वाले थे।

आरडीबी के पूर्व लीड सिंगर

ब्रैडफोर्ड में जन्मे मंजीत सिंह राल ने आरडीबी (रिदम, ढोल, बेस) की शुरुआत अपने भाइयों कुली (कुलदीप राल) और सुरजीत सिंह के साथ मिलकर की थी। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में आरडीबी की शुरुआत की थी। इससे पहले शुरुआती दौर में वह गुरुद्वारों में परफॉर्म करते थे। फिर आरडीबी की शुरुआत करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड और इंटरनेशनल म्यूजिक को साथ मिलाकर अलग पहचान बनाई और प्रवासी संगीत की एक नई परिभाषा दी। म्यूजिक के जरिए वह ब्रिटेन की गलियों और बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच की खाई को भी पाट रहे थे।

2012 में बड़े भाई कुली का निधन

स्थानीय गुरुद्वारों में गाने से लेकर स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे मशहूर ग्लोबल स्टार्स के साथ सहयोग करने तक, आरडीबी का म्यूजिक स्टाइल ‘देसी कूल’ का सिंबल बन गया। हालांकि, इस ग्रुप को 2012 में सबसे बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा जब सबसे बड़े भाई कुलजीत सिंह राल उर्फ कुली राल का निधन हो गया। इस क्षति के बाद, मंज ने 2014 में सोलो करियर की राह पर कदम बढ़ाए और अपना खुद का लेबल, म्यूज़िक वन ग्लोबल लॉन्च किया और ‘व्हिसल बजा’ और ‘लाल घाघरा’ जैसे बॉलीवुड को हिट गाने दिए।

ये भी पढ़ेंः रश्मिका-विजय पूरे देश के साथ मनाएंगे शादी का जश्न, 21 शहरों में बटवाएंगे मिठाई, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट में फंसीं ‘जन्नत’ एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp