
महाशिवरात्रि
आज पूरे देश में शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है और मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली है। बॉलीवुड सितारों पर भी भोले शंकर की भक्ति का खुमार छाया रहा। करीना कपूर से लेकर रवीना टंडन तक कई फिल्मी सितारों ने इस खास पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन भी इस लिस्ट में शामिल रहे जो भगवान शंकर के पक्के भक्त हैं। सेलेब्स ने भगवान शिव की मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें फूलों से सजे शांत शिवलिंग से लेकर मंदिरों या घर में की गई निजी पूजा-अर्चना तक शामिल हैं।
इन सितारों ने दी शिवरात्रि की बधाई
अजय देवगन ने भगवान शिव की पूजा करते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव। इसके साथ ही राघव चड्ढा ने इस पर्व के अवसर पर देवनागरी लिपि में शिव को भावभीनी सात-आठ पंक्तियों की श्रद्धांजलि लिखी है, ‘शिव आदि हैं, शाश्वत हैं और अनंत हैं। शिव आत्मा हैं, अंतरात्मा हैं और सर्वोच्च चेतना हैं। शिव त्याग, तपस्या और ध्यान के प्रतीक हैं। शिव पराक्रम, गौरव और परम सरलता के प्रतीक हैं। वे इतने निर्दोष हैं कि भोलेनाथ कहलाते हैं, और इतने उग्र हैं कि बुराई और अधर्म का नाश करने के लिए कालभैरव बन जाते हैं। देवताओं के देव महादेव की पूजा को समर्पित इस पवित्र महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के सुख, शांति, शक्ति और परम कल्याण की प्रार्थना करता हूं।’
साउथ स्टार भी नहीं रहे पीछे
करीना कपूर ने पवित्र शिवलिंग की एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को महादेव का प्रेम और प्रकाश मिले। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।’ बॉलीवुड के साथ साउथ स्टार्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। महेश बाबू ने अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का एक विशेष पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक भी दिखाया गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने प्रशंसकों के साथ शिवलिंग की एक पवित्र तस्वीर साझा की। वहीं अक्षय कुमार और उन्नी मुकुंदन ने शिवलिंग की मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं।
ये भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की अफवाह फैलाने वालों को क्यों कहा धन्यवाद, बोलीं- मैं 10 करोड़ खर्च कर दूं
Laughter Chefs 3 में नए शेफ की हुई एंट्री, भारती सिंह ने पलट दिया गेम, कृष्णा अभिषेक की हुई खिंचाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



