digital products downloads

महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी आलिया भट्ट की फिल्म

महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी आलिया भट्ट की फिल्म

Image Source : PRESS KIT
आलिया भट्ट।

‘डोंट बी शाय’ पर प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बीच हुए कोलैबोरेशन की अनाउंसमेंट के बाद, 12 फरवरी को लंदन में हुए पहले ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ में आलिया भट्ट और निखिल मधोक एक साथ नजर आए। इस इवेंट में ‘डोंट बी शाय’ इकलौता इंडियन टाइटल था जिसने सारी लाइमलाइट बटोरी। ​बातचीत के दौरान इस पर चर्चा हुई कि कैसे फिल्म के किरदारों को एक खास ‘फीमेल गेज’ (महिला नजरिए) से लिखा गया है, नए टैलेंट की क्या अहमियत है और इस फिल्म को सपोर्ट करने के पीछे की क्या सोच थी। यह फिल्म 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की कहानी है, जिसे लगता है कि उसकी लाइफ एकदम सेट है, पर तभी एक अनचाहा मोड़ आता है और सब कुछ उसके कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

क्या है आलिया का कहना?

महिला किरदारों के प्रति अपने झुकाव पर आलिया भट्ट ने कहा, ‘हमारा यानी महिलाओं का झुकाव कुदरती तौर पर शानदार महिलाओं और उन बेहतरीन किरदारों की तरफ होता, लेकिन इस फिल्म में कई कूल मेल कैरेक्टर्स भी हैं जिन्हें लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। फिल्म में जो दो लड़के हैं, उनके लिए एक बहुत ही दिलचस्प और नया नजरिया पेश किया गया है।’

निखिल मधोक ने दी फिल्म से जुड़ी जानकारी

निखिल मधोक (डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो, इंडिया) ने दमदार महिला किरदारों और नए टैलेंट पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘इस कहानी में एक और चीज जो हमारे लिए वाकई काम कर गई, वो ये है कि हम ‘फीमेल फर्स्ट’ नैरेटिव्स (महिला प्रधान कहानियों) को बढ़ावा देते रहे हैं। ऐसी कहानियां जहां महिला किरदार बहुत मजबूती और बारीकी से लिखे गए हों और उनके पास अपनी पसंद-नापसंद का हक (एजेंसी) हो। साथ ही कैमरे के पीछे और सामने, दोनों जगह नए टैलेंट को मौका देना भी हमारी प्राथमिकता रही है। यह फिल्म इस बात को बहुत अच्छे से दिखाती है क्योंकि जिस तरह से ‘शाय’ का किरदार लिखा गया है और जिस नजरिए (gaze) से इसे बुना गया है, वो कमाल है। साथ ही इतनी सारी टैलेंटेड महिलाएं इस कहानी को सपोर्ट कर रही हैं। इसलिए, यह फिल्म कई लेवल पर हमसे जुड़ गई।’

फिल्म की निर्देशत को लेकर बोलीं आलिया

आलिया भट्ट ने फिल्म के क्लासिक अंदाज और नई आवाज के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने स्रीती से कहा, यह कहानी हमें दो, लेकिन अपनी आवाज (स्टाइल) में। और वहीं से ‘डोंट बी शाय’ निकलकर आई। अब जब मैं फिल्म को एक खास आकार लेते हुए देख रही हूं तो मुझे लगता है कि इसमें एक हॉलिडे फिल्म और समर फिल्म वाली वही क्लासिक फीलिंग है। इसमें वे सभी पुराने क्लासिक टोन्स हैं, लेकिन एक नई आवाज के साथ। इसमें एक नई एनर्जी है जो डायरेक्टर स्रीती की अपनी है और जिस तरह से उन्होंने इसे पेश किया है, मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए इसमें एक बड़ा सरप्राइज छुपा है।

ये भी पढ़ें: 2 महीने से जेल में कट रही थी विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी की रातें, अब सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

O Romeo X Review: ‘ओ रोमियो’ ने मचाई धूम, ‘कबीर सिंह’ के बाद अब छाए शाहिद कपूर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है बॉस!

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp