
कियारा आडवाणी बीते साल 2025 में मां बनी थीं और उन्होंने एक नन्ही परी का अपने घर पर स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद कियारा ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सराया रखा है। कियारा ने बताया कि बेटी साराया के जन्म के बाद मातृत्व ने उन्हें किस तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को शेरनी जैसा महसूस करती हैं। हाल ही में ग्राज़िया इंडिया के साथ बातचीत में ‘वॉर 2’ की अभिनेत्री ने मातृत्व के बाद के जीवन और शादी के बाद अपने ऑफ-स्क्रीन जीवन पर अपने विचार साझा किए। कियारा आडवाणी कहती हैं कि बेटी साराया के जन्म के बाद वह ‘और भी ज्यादा शेरनी’ बन गई हैं।
अब और ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गईं हैं कियारा
मातृत्व के बारे में पूछे जाने पर कियारा आडवाणी ने कहा, ‘मैं और भी ज्यादा शेरनी बन गई हूं। अब जीवन को देखने का मेरा नजरिया पूरी तरह बदल गया है। ऐसा लगता है कि और कुछ मायने नहीं रखता, और साथ ही, सब कुछ मायने रखता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह नन्ही बच्ची अभी भी मेरे अंदर है।’ शादी के बाद की ऑफ-स्क्रीन जिंदगी के बारे में बात करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, ‘शादी से पहले भी हम दोनों में खूब हंसी-मजाक होता था और हम साथ में खूब घूमते-फिरते थे, वो सब बातें आज भी वैसी ही हैं। हम साथ में फिल्में भी देखते हैं और चूंकि हम सिनेमा प्रेमी और दर्शक होने के साथ-साथ कलाकार भी हैं, इसलिए हमें उन पर चर्चा करने में मजा आता है।’
शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी लवस्टोरी
आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात विष्णुवर्धन की फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी में भी बदल गई और शादी से पहले दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग की। शादी के बाद 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली। वर्क फ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी आखिरी बार अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थीं। वह अगली बार कन्नड़ एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में केजीएफ अभिनेता यश के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- करण जौहर और अनन्या पांडे का वीडियो वायरल, फैन्स ने उठा दिए गंभीर सवाल, जानें क्या है सच्चाई?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



