digital products downloads

मां बनने वाली हैं ‘बालिका वधू’? पहले पेट पर रखा हाथ फिर करने लगीं उल्टी, वीडियो वायरल

मां बनने वाली हैं ‘बालिका वधू’? पहले पेट पर रखा हाथ फिर करने लगीं उल्टी, वीडियो वायरल

Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI
अविका गोर, मिलिंद चंदवानी।

बालिका वधू की आनंदी यानी अविका गोर सितंबर 2025 को ही शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की और सबको चौंका दिया। कपल ने रियेलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी की, जिसमें दोनों ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसी शादी के दौरान दोनों ने नेशनल टीवी पर शादी का फैसला लिया और दोनों की शादी की सभी रस्में भी टीवी पर ही हुईं। अब अविका गोर और मिलिंद चंदवानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। वीडियो देखने के बाद कई तो ये तक सवाल करने लगे हैं कि क्या अविका प्रेग्नेंट हैं?

क्या प्रेग्नेंट हैं अविका गोर?

सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर अविका गोर और मिलिंद चंदवानी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके सामने आते ही यूजर सवाल कर रहे हैं कि क्या अविका मां बनने वाली हैं? वीडियो में अविका और मिलिंद को साथ में पोज देते देखा जा सकता है। इसी दौरान अचानक ही अविका पहले अपना पेट पकड़ती हैं और फिर वोमिट करने लगती हैं। वहीं मिलिंद परेशान होकर उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ पैप्स अविका से पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है? हालांकि, मिलिंद पैप्स को रुकने के लिए कहते हैं और अविका को संभालने की कोशिश करते हैं।

अविका के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

ये वीडियो देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? वहीं कुछ यूजर ऐसे भी हैं जो कैमरे के सामने यूं वोमिट करने को लेकर एक्ट्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। कई ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया तो कई का कहना था कि अगर अविका की तबीयत ठीक नहीं है तो पैप्स को उन्हें अकेले छोड़ देना चाहिए और इस मोमेंट को कैमरे में कैद नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘लगता है जिस तरह शादी मीडिया के सामने हुई थी वैसे ही गुड न्यूज भी मीडिया के सामने शेयर करेंगे।’ वहीं एक ने लिखा- ‘अविका प्रैंक कर रही है, पैपराजी को देख कर।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि एक्टिंग कर रही है।’

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की लव स्टोरी

अविका और मिलिंद की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अविका ने एक इंटरव्यू में अपनी और मिलिंद की लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि मिलिंद से पहली मुलाकात के बाद ही उनकी गहरी दोस्ती हो गई और फिर वह उन्हें पसंद करने लगी थीं। हालांकि, मिलिंद की तरफ से ऐसा नहीं था। उन्होंने अविका को शुरुआत में लगभग छह महीने तक फ्रेंड-जोन में रखा था। आखिरकार धीरे-धीरे मिलिंद के मन में भी अविका के लिए भावनाएं जागने लगीं और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः शाहरुख खान क्यों मशहूर हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब, सुपरस्टार का बदल डाला पेशा

शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता विजय कृष्णा का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp