
रवि किशन
रवि किशन की ‘मामला लीगल है’ का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर हिट साबित हुआ था। दर्शकों ने भी कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस खास कोर्टरूम ड्रामा को खूब पसंद किया था और तब से फैंस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स ने मामला लीगल है सीजन 2 की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया। क्रिएटर्स पटपड़गंज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उथल-पुथल की एक नई लहर लाने के लिए तैयार हैं। शो में दिखाए गए कानूनी झगड़े असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।
मामला लीगल है 2 कब-कहां देखे
रवि किशन की सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ 3 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। समीर सक्सेना और राहुल पांडे के डायरेक्शन में बने इस शो में निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा के साथ कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी हैं। इसे सैयद शादान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखा है, जो सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजल के बनाए किरदारों और दुनिया पर आधारित है।
वीडी त्यागी की धांसू वापसी
रवि नए सीजन में भी वीडी त्यागी का अपना धांसू रोल निभाएंगे, जो जज की जिम्मेदारी संभालेंगे। एक मजेदार डेट अनाउंसमेंट वीडियो में पटपड़गंज कोर्ट के अजीब वकीलों को यह बात करते और बहस करते देखा जा सकता है कि क्या लंगूर के कपड़े पहने इंसानों पर शो की रिलीज डेट का निशान लगाकर उन्हें दिल्ली की सड़कों पर घुमाना एक असरदार प्रमोशनल स्ट्रेटेजी है।
रवि किशन का ओटीटी पर धमाका
रवि किशन को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे काबिल एक्टर्स में से एक माना जाता है। वह अभी बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी पर एक्टिव हैं। उनके पिछले वेब शो साइको सैयां, जिसमें तेजस्वी प्रकाश, सुरभि चंदना और अनुद सिंह ढाका थे। उसे लोगों से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। अब वह मामला लीगल है सीजन 2 में अपने रोल से दर्शकों का दिल जीतना है, जो 3 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि पहला सीजन मार्च 2024 में आया था।
ये भी पढे़ं-
अर्जुन–सानिया की शादी में छाए शाहरुख और आमिर, कैमरे में कैद हुआ खास पल, Video वायरल
साक्षी धोनी से हेजल कीच तक, अर्जुन–सानिया की शादी में क्रिकेटरों की पत्नियों का दिखा जलवा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



