digital products downloads

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट?

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते टलेगी दृश्यम 3 की रिलीज डेट?

डायरेक्टर जीतू जोसेफ की फिल्म ‘दृश्यम 3’ अगले महीने की 2 तारीख यानी 2 अप्रैल 2026 को रिलीज के लिए शेड्यूल है। मोहनलाल स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 के साथ ही इसकी कहानी खत्म हो जाएगी। लेकिन रिलीज से कुछ ही हफ्ते मेकर्स इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपार्ट्स की मानें तो मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते दृश्यम 3 की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। इसके पीछे का तर्क दिया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में मोहनलाल का बड़ा फैनबेस है और इससे पहले उनकी फिल्में यहां अच्ची कमाई करती रही हैं। वहीं वर्तमाना हालातों के चलते मिडिल ईस्ट का बाजार अनिश्चित्ताओं से घिरा है और ऐसे में अनुमान है कि दृश्यम 3 की कमाई पर इसका असर देखने को मिल सकता है। जिसके चलते दृश्यम 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

सुपरहिट रहे फिल्म के दोनों पिछले पार्ट

दृश्यम एक सुपरहिट सीरीज है जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म का पहला पार्ट दृश्यम साल 2013 में रिलीज हुआ और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। इसे हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल सहित कई भाषाओं में रीमेक किया गया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंहली और चीनी भाषाओं में भी रिलीज किया गया। इसका सीक्वल, दृश्यम 2, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 2021 में सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुआ और इसे कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में रीमेक किया गया।

अजय देवगन ने भी दिए 2 हिट पार्ट

दृश्यम फिल्म को कई भाषाओं में बनाया गया और सभी लोगों को काफी पसंद आए। बॉलीवुड में इसे अजय देवगन ने बनाया और खूब तारीफें बटोरीं। साल 2015 में इस दृश्यम फिल्म का पहला पार्ट हिंदी वर्जन में रिलीज हुआ और इसकी कहानी लोगों के दिलों में उतर गई। निशिकांत कामत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। अजय के साथ श्रेया सरण और तब्बू ने अहम किरदार निभाए थे। पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और बीते कुछ समय पहले इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था जो सुपरहिट रहा था। अब अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 भी बन रही है जो इस सीरीज का तीसरा पार्ट होने वाला है। 

ये भी पढ़ें- ‘उजैर बलूच’ ने डायरेक्टर आदित्य धर का क्यों कहा शुक्रिया? बोले-इस बार मनाई जिंदगी की सबसे बेहतरीन ईद

धुरंधर 2 के तूफान में उड़ी पवन कल्याण की फिल्म? बॉक्स ऑफिस टक्कर का जोखिम पड़ा भारी, 100 करोड़ से भी दूर है आंकड़ा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp