
सोनू सूद और सोनाली सूद।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है एक्टर की पत्नी और परिवार के कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सोमवार देर रात की ये घटना बताई जा रही है। सोनू सूद के परिवार के एक करीबी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई नागपुर हाइवे के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन थीं। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हुई है।
क्या है पूरा मामला
सामने आई तस्वीरों के अनुसार के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि गांड़ी में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और भांजे को चोट आई हैं। सोनाली सूद और उनके भांजे का मैक्स अस्पताल में इलाज जारी है। 48 से 72 घंटों तक दोनों ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। सूत्र ने बताया कि सोनू सूद को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंचे और कल रात से ही नागपुर में हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।’ अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।
नागपुर में शुरू हुई थी सोनाली-सोनू की प्रेम कहानी
बता दें, सोनाली सूद नागपुर में ही पढ़ाई करती थीं। सोनू सूद की प्रेम कहानी नागपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान शुरू हुई, जहां उनकी मुलाकात सोनाली से हुई, जो एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं। फिल्मों में आने से पहले शुरू हुई ये प्रेम कहानी आगे भी जारी रही और दोनों ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया। 25 सितंबर 1996 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। सोनू सूद और सोनाली अब दो बेटों के पेरेंट्स हैं। सोनाली लाइटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कम ही किसी इवेंट और पार्टी में नजर आती हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited