
वायरल ‘कुंभ मेला गर्ल’ मोनालिसा भोसले एक बार सुर्खियों में हैं। भागकर शादी करने के बाद लोगों को हैरान करने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। शादी के बाद से ही वो लगातार कई बयान जारी कर चुकी हैं। पहले अपनी शादी को लेकर उन्होंने बताया था कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपने को-एक्टर फरमान खान के साथ हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है और अब उन्होंने गंभीर मुद्दा उठाया है। महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की की किस्मत बदलने वाले फिल्म मेकर सनोज मिश्रा पर ही अब मोनालिसा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। केरल में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें और उनके परिवार को धमकियां देते हैं और उन्होंने उनके साथ गलत करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ है, जिसके बारे में उन्होंने परिवार को बताया, लेकिन उन्होंने साथ नहीं दिया, अब ऐसे में शादी के बाद बढ़ी समस्याओं ने उन्हें सनोज के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। मोनालिसा के बयान पर सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी।
मोनालिसा के आरोपों पर बोले सनोज
फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने एक वीडियो के जरिए दर्शकों को संबोधित किया और इन दावों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने आगे कहा कि मोनालिसा और फरमान खान की शादी के खिलाफ बोलने के बाद, ‘जिहादियों के साथ-साथ केरल के ईसाई मिशनरियों ने भी उनके खिलाफ हाथ मिला लिया है।’ फिल्ममेकर ने कहा कि बढ़ते विरोध के बीच यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है। सनोज मिश्रा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में नजर आए और उन्होंने मोनालिसा के दुर्व्यवहार के आरोपों पर कहा, ‘देशवासियों को मेरा नमस्कार, मेरा सादर प्रणाम। जैसा कि आप सभी पिछले कई दिनों से देख रहे हैं, जब से मोनालिसा ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है, मैंने इसके खिलाफ और पीड़ित परिवार के समर्थन में पूरे देश में एक अभियान शुरू किया है। देश की जनता ने इसकी बहुत सराहना की और इसका समर्थन भी किया, लेकिन अब स्थिति थोड़ी बदलने लगी है। मामला यह है कि जिहादियों के साथ-साथ केरल के ईसाई मिशनरी भी एक साथ आ गए हैं और एक संयुक्त अभियान के तहत मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। आज जैसा कि आप देख सकते हैं, उस लड़की को सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बोलने के लिए मनाया और प्रभावित किया जा रहा है, जहां बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं।’
यहां देखें वीडियो
उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह जिहादी लोगों का ब्रेनवॉश करते हैं और उन्हें कितनी दूर तक ले जा सकते हैं। यह वही लड़की है जिसे मैं पढ़ाया करता था। मेरे अपने बच्चे मुझसे नाराज हो जाते थे और पूछते थे कि मैं मोनालिसा को क्यों पढ़ाता हूं, उन्हें क्यों नहीं। उसके साथ मेरा लगाव इसी हद तक था और आज देखिए बात कहां तक पहुंच गई है। अब मैं उस पिता का दर्द भी महसूस कर सकता हूं जिसकी बेटी मोनालिसा ने कहा कि उसे मुझसे अपनी जान का खतरा महसूस होता है। उस नजरिए से देखें तो मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोप और जो कुछ हो रहा है, वे बहुत बड़ी बातें नहीं हैं। मैं हमेशा किसी भी स्थिति का सामना करने और उससे जूझने में सक्षम हूं। मैं जिहादियों या देशद्रोहियों के सामने कभी अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। उसका कहना है कि मैंने उसे छुआ लेकिन मैंने हमेशा उसे अपनी बेटी ही समझा है।’
पहले मोनालिसा करती थीं सोनज की तारीफ
वो इसी वीडियो में आगे कहते नजर आए, ‘आज मैं आप सभी से वादा करता हूं कि जिस तरह इन लोगों ने साजिश रचकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मेरे खिलाफ बातें फैलाई हैं, उसे पूरा देश और दुनिया देख रही है। वे ऐसा क्यों देख रहे हैं? क्योंकि इससे पहले आप जो भी वीडियो देखते हैं, उनमें मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही कही हैं। केरल में जहां बड़े-बड़े मंत्री खुलेआम ऐसी शादियों को बढ़ावा दे रहे हैं और ‘द रियल केरल स्टोरी’ जैसे पोस्टर जारी कर रहे हैं, यह सब सनातन को बदनाम करने और उस पर कलंक लगाने के लिए किया जा रहा है। जय हिंदूराष्ट्र।’ उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कहा, ’साथियों, हो सकता है कि यह मेरा आखिरी वीडियो हो।’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



