
साल 2024 में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहीं। इसी साल नयनतारा की बायोग्राफी आई, जिसका नाम था ‘नयनताराः बियॉन्ड द फेयरी टेल’, जिसके चलते धनुष के साथ नयनतारा की लीगल वॉर छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात जुबानी जंग तक पहुंच गई। इस विवाद के चलते नयनतारा और धनुष की सालों पुरानी दोस्ती तो टूट ही गई साथ ही नयनतारा के पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन की दोस्ती भी धनुष के साथ मुश्किलों में पड़ गई। अब इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी के सालों बाद विग्नेश शिवन ने इस पर खुलकर बात की है और माना कि धनुष के साथ दोस्ती को खोना, उनके लिए सबसे बड़ा नुकसान था। विग्नेश के अनुसार, धनुष उनके लिए उनके पिता के समान थे।
धनुष को पिता समान मानते थे विग्नेश
विग्नेश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ के प्रचार में जुटे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने गोबिनाथ के तमिल यूट्यूब चैनल पर बात की और धनुष के साथ अपने विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा- ‘मैं धनुष सर को बहुत ज्यादा पसंद करता हूं। उनका जन्मदिन 28 जुलाई को होता है, ये वही दिन है जिस दिन मेरे पिता का देहांत हुआ था। मुझे धनुष सर में पिता की उपस्थिति महसूस होती है। मैं उन्हें इसी रूप में पहचानता हूं। मेरा सबसे बड़ा दुख उनके साथ उस रिश्ते का टूटना है। और आज भी मुझे इस बात का अफसोस भी है। कहीं न कहीं कोई गलती जरूर हुई होगी। आज मैं जो जिंदगी जी रहा हूं, उसमें धनुष सर मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।’
VIP की शूटिंग के दिनों को किया याद
विग्नेश आगे कहते हैं- ‘VIP की शूटिंग के दौरान मैं 2 साल तक उनके साथ रहा। मैं तभी खाता था, जब वे खा लेते थे। कई बार जब दो लोगों के बीच कुछ घटित होता है, हम उस परिस्थिति को समझ नहीं पाते हैं।’ बता दें, नवंबर 2024 में नयनतारा और धनुष के बीच का विवाद चर्चा में आया था। नयनतारा ने ओपन लेटर लिखते हुए धनुष पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मामला उनकी पुरानी फिल्म ‘नानम राउडी धान’ और नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री से जुड़ा थी, जिसमें नयनतारा ने फिल्म का क्लिप इस्तेमाल किया था। धनुष ने नयनतारा के खिलाफ उनकी मंजूरी के बिना अपनी डॉक्यूमेंट्री में उनके प्रोडक्शन की फिल्म के सीन इ्सतेमाल करने के लिए कॉपीराइट का मुकदमा दायर किया था, जिसके चलते दोनों के बीच काफी तनातनी हुई थी।
विग्नेश शिवन और नयनतारा की शादी
विग्नेश शिवन और नयनतारा की पहली मुलाकात 2015 में ‘नानम राउडी धान’ पर हुई थी। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थे। ये एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी है, जिसका निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है और धनुष ने अपनी वंडरबार फिल्म्स के तले इसे प्रोड्यूस किया है। इसी फिल्म के साथ नयनतारा और विग्नेश शिवन की नजदीकियां बढ़ीं और 2022 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों का इस दुनिया में स्वागत किया और आज हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः हॉरर फिल्म से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस, 5 साल में 6 फिल्में करके पर्दे से हुईं ओझल, ड्रग्स केस में उछल चुका है नाम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




