
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। अरमान-अभिरा का तलाक हो चुका है और इस सच का खुलासा दमयंती के सामने मायरा करती है, जिसके बाद पोद्दार हाउस में हलचल मच जाती है। दूसरी ओर, आर्यन और दिशा की शादी भी टूट जाती है। अब आगे की कहाीन में देखने को मिलेगाी कि एपिसोड की शुरुआत काजल के विद्या को यह कहकर टोकने से होती है कि वह अरमान और अभिरा को क्यों घूरे जा रही है। वह मजाक में कहती है कि अगर वह ऐसे ही घूरती रही तो कहीं उन्हें नजर न लग जाए। दोनों अपनी डील के बारे में बात करती हैं और विद्या उसे चेतावनी देती है कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
मायरा-अभिरा में मेहर की वजह से हुई अनबन
दमयंती कहती है कि वह अरमान और अभिरा की वजह से पोद्दार परिवार पर भरोसा करती है। बाद में दमयंती बताती है कि उसे लोगों पर भरोसा करने में दिक्कत होती थी और उसे शक था कि यह परिवार कुछ छिपा रहा है, लेकिन अरमान और अभिरा को देखने के बाद, उसकी ज्यादातर चिंताएं दूर हो गई हैं और अब उसे पोद्दार परिवार पर भरोसा होने लगा है। फिर कावेरी सबको पूजा के लिए बुलाती है और साथ ही वे पास में ही एक स्क्रीन भी लगा देते हैं। कृष, मेहर को एक तरफ ले जाकर पूछता है कि वह क्या प्लान बना रही है? मेहर मुस्कुराते हुए उससे कहती है कि वह आगे होने वाले ड्रामे का इंतजार करें। अभिरा और अरमान को पूजा करने के लिए बुलाया जाता है, जबकि मायरा, अभिरा का इंतजार करती रहती है और सोचती है कि अभिरा हमेशा देर से क्यों आती है।
अभिरा को खरी-खोटी सुनाएगी मायरा
पूजा खत्म होने के बाद अभिरा, तान्या से मायरा के बारे में पूछती है और जल्दी में वहां से चली जाती है, जिससे अरमान उलझन में पड़ जाता है। जब अभिरा मायरा के पास पहुंचती है तो वह उससे अपने कपड़े पर धागा बांधने में मदद मांगती है। हालांकि, मायरा ताना मारते हुए कहती है कि अभिरा तो बस परवाह करने का दिखावा कर रही है। मायरा कहती है कि अभिरा ने उन्हें 8 साल तक अकेला छोड़ दिया था और अब उसे दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है।
मायरा ने अरमान और अभिरा का खोला राज
शादी की रस्मों के दौरान, मायरा ने सबके सामने एक बड़ा धमाका कर दिया और अरमान-अभिरा की सच्चाई सबके सामने ला दी। वह सबको बताती है कि उन दोनों का तलाक हो चुका है और अभिरा 8 साल पहले ही परिवार को छोड़कर चली गई थी। वह आगे कहती है कि उन दोनों के फिर से साथ आने का एकमात्र मकसद यह पक्का करना है कि शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाए।
आर्यन-दिशा की टूटी शादी
दिशा का परिवार इस खुलासे से हैरान रह जाता है और पोद्दार परिवार को तिरस्कार भरी नजरों से देखता है। मायरा अभिरा पर लगातार बरसती रहती है और उससे कहती है कि वह उनकी जिंदगी में दोबारा आने की कोशिश न करें। हालांकि, अरमान बीच में आता है और मायरा से कहता है कि वह इज्जत से पेश आए और यह भी कहता है कि रिश्ते इतनी आसानी से नहीं टूटते। मायरा कस्टडी पेपर्स का जिक्र भी करती है। जब अभिरा लगभग सबको बताने ही वाली होती है कि वे पेपर्स उसने नहीं भेजे थे तभी मेहर बीच में टोकती है और उससे वहां से चले जाने को कहती है। इस नाटक के बीच दमयंती ऐलान करने वाली है कि वे लोग वहां से जा रहे हैं और यह शादी तोड़ रहे हैं।
अभिरा के लिए विद्या की क्लास लगाएगा अरमान
अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि विद्या हर बात के लिए अभिरा को ही दोषी ठहरा रही है। वह अभिरा पर मायरा को बुलाने और शादी की सारी योजनाओं को खराब करने का आरोप लगाती है। वह सबके सामने अभिरा पर लगातार चिल्लाती रहती है, जिससे अभिरा रोने लगती है। अरमान बीच में आता है और अपनी मां पर चिल्लाते हुए कहता है कि वह अभिरा को दोष देना बंद करे और सबको बताता है कि आगे क्या करना है। इस बारे में सोचने के लिए उसे कुछ समय चाहिए।
ये भी पढे़ं-
क्या राहुल वैद्य फिर बनने वाले हैं पिता? पत्नी दिशा परमार की दूसरी प्रेग्नेंसी पर लगाया विराम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



