digital products downloads

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की दादी सा हैं फिटनेस क्वीन, कभी मिस नहीं करतीं जिम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की दादी सा हैं फिटनेस क्वीन, कभी मिस नहीं करतीं जिम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पुराने शोज में से एक है। 17 सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के तमाम कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। समृद्धि शुक्ला हों या फिर रोहित पुरोहित, सभी पर फैंस की नजर रहती है। सीरियल में दादीसा यानी कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रहीं अनीता राज के भी हर तरफ खूब चर्चे होते हैं। इस बीच अनीता राज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अनीता राज कहने को तो 62 साल की हैं, लेकिन इस उम्र में भी उन्होंने 30 जैसी फिटनेस मेंटेन की है, जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।

चर्चा में अनीता राज का वर्कआउट वीडियो

अनीता राज अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिनसे उनका फिटनेस प्रेम साफ जाहिर होता है। हाल ही में एक बार फिर अनीता राज ने अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें भारी-भरकम डंबल उठाते और एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। वीडियो में अनीता राज डंबल उठाने के साथ-साथ कई मुश्किल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। 62 साल की उम्र में भी अनीता राज ने ऐसी कमाल की बॉडी बनाई है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। 60 की उम्र पार करने के बाद भी अनीता का फिटनेस को लेकर प्यार, कमाल का है।

अनीता राज की फिटनेस पर फैंस के रिएक्शन

अनीता राज की फिटनेस देखने के बाद सिर्फ आम लोग ही नहीं, कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पोद्दार का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘स्ट्रॉन्ग लेडी’ और युवराज के किरदार में दिखाई दिए गौरव एम शर्मा ने फायर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- ‘द ओजी फिटनेस इंफ्लूएंसर। हमेशा प्रेरित करते रहें।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अनीता जी की मसल्स और टोन्ड बॉडी देखकर, मुझे खुद पर शर्म आ रही है। वह सच में कमाल की हैं।’

अनीता राज का करियर

अनीता राज के करियर की बात करें तो वह 80-90 के दशक में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। 1981 से साल 2000 तक यानी करीब 3 दशक तक उन्होंने बड़े पर्दे पर काम किया और फिर एक्टिंग से दूरी बना ली। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने टीवी के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनीता राज जाने-माने अभिनेता जगदीश राज की बेटी हैं और उन्होंने 1992 में सुनील हिंगोरानी से शादी की थी। अनीता राज के पिता फिल्मों में पुलिस अफसर का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे।

ये भी पढ़ेंः हॉरर फिल्म से रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस, 5 साल में 6 फिल्में करके पर्दे से हुईं ओझल, ड्रग्स केस में उछल चुका है नाम

‘मेरा बड़ा नुकसान हुआ’, नयनतारा की धनुष संग लीगल लड़ाई पर पति विग्नेश का छलका दर्द, 3 सेकेंड के क्लिप पर मचा था बवाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp