digital products downloads

रजनीकांत को पसंद आई ‘धुरंधर 2’, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’

रजनीकांत को पसंद आई ‘धुरंधर 2’, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने पिछले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दर्शकों का दिल जीत लिया है। कई मशहूर हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खुलकर तारीफ की है, जिनमें अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा शामिल हैं। अब साउथ के मेगास्टार रजनीकांत ने भी यह फिल्म देखी है और इसे मस्ट वॉच बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे हर भारतीय को देखने की सलाह दी है।

रजनीकांत ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया

23 मार्च को अपने X अकाउंट पर रजनीकांत ने लिखा, ‘क्या फिल्म है… #Dhurandhar2!!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए ज़रूर देखने लायक फिल्म। जय हिंद।’ रजनीकांत के रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर फिर से क्रेज बढ़ता दिख रहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए, आदित्य धर ने लिखा, ‘सर, हम सब मनोरंजन को सिर्फ एक ही पैमाने से मापते हुए बड़े हुए हैं – आप। दशकों तक हमें सीटियां बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी को भव्य महसूस कराने के बाद भी आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब करना- यह तो सचमुच जादू है। इसलिए, जब आप ‘धुरंधर 2’ को जरूर देखने लायक बताते हैं तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार’ वाला पल लगता है। यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना आभारी हूं, सर। यह बात सीधे दिल को छू गई। जय हिंद।’

धुरंधर 2 की सफलता पर क्या बोले आदित्य धर

19 मार्च को फिल्म बनाने वालों ने मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें फिल्म के कलाकार और क्रू शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद आदित्य ने सभी को धन्यवाद दिया और फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, ज्योति देशपांडे से लेकर और निश्चित रूप से मेरे HODs, मेरे साथी कलाकारों, अभिनेताओं और हर उस व्यक्ति का जिसने इस फिल्म में अपना दिल और जान लगा दी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मिल रहे सभी रिस्पॉन्स और यहां तक कि मीम्स को देखकर भी मैं बहुत खुश हूं, लेकिन मैं सच में यहां आने वाले, हमारा साथ देने वाले और इस सफर का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपके बिना यह संभव नहीं हो पाता। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

धुरंधर 2 ने 5 दिनों में 750 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने दुनिया भर में कुल 751.97 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है, जिसमें से 541.97 करोड़ भारत से और 210.00 करोड़ विदेशों से आए हैं। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रहा, जो 115,507 शो में हासिल किया गया।

ये भी पढे़ं-

डांस को लेकर ट्रोल हुईं निया शर्मा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, यूजर्स ने किए अजीब सवाल

मशहूर म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पुराणिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ऐश्वर्या भंडारी संग फैंस को दी गुड न्यूज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp