
रजनीकांत और आधव अर्जुन।
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के नेता आधाव अर्जुन के बीच उपजा हालिया विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। इस विवाद के सामने आने के बाद रजनीकांत के समर्थक काफी गुस्से में थे। फिलहाल अब रजनीकांत ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया है और बिना किसी सीधे टकराव के अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने एक जवाब से एक ओर अपने चाहने वालों को दिल जीत लिया तो दूसरी ओर आधन अर्जुन की बोलती बंद कर दी।
क्या था आधाव अर्जुन का बयान?
इस विवाद की शुरुआत 12 मार्च 2026 को हुई, जब विजय की पार्टी TVK के महासचिव आधाव अर्जुन ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के दौरान रजनीकांत का जिक्र किया। अर्जुन ने दावा किया कि जब रजनीकांत ने राजनीति में आने का प्रयास किया था, तब सत्तारूढ़ DMK पार्टी ने उन्हें ‘धमकाया’ था।हालाँकि, आधाव अर्जुन ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अभिनेता की आलोचना करना नहीं था, बल्कि वे यह बताना चाहते थे कि उनकी पार्टी के संस्थापक विजय ऐसे किसी भी राजनीतिक दबाव के सामने झुकने वाले नहीं हैं। इसके बावजूद, रजनीकांत के प्रशंसकों और कई राजनीतिक दलों ने इसे सुपरस्टार का अपमान माना और अर्जुन से माफी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।
रजनीकांत की सधी हुई प्रतिक्रिया
रजनीकांत ने इस पूरे मामले पर तमिल भाषा में एक विस्तृत बयान साझा किया। उन्होंने आधाव अर्जुन के दावों को तथ्यों से परे और भ्रामक बताया। अपने संदेश में ‘थलाइवा’ ने उन सभी राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों और मीडिया जगत के लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस विवाद के दौरान उनका पक्ष लिया। रजनीकांत ने विशेष रूप से विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, अन्नामलाई और अन्य प्रमुख नेताओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक अमीर और फिल्म जगत के अपने दोस्तों को भी धन्यवाद दिया। अपने प्रशंसकों को ‘भगवान’ बताते हुए रजनीकांत ने कहा कि उनके अटूट समर्थन ने उन्हें हमेशा शक्ति दी है।
रजनीकांत ने इशारों में दिया जवाब
अपने बयान में रजनीकांत ने एक बेहद प्रभावशाली तरीके से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘आधव अर्जुन, जो TVK पार्टी में एक अहम पद पर हैं ने हाल ही में मेरे बारे में एक बयान दिया था जो तथ्यों पर आधारित नहीं था। मैं उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे समर्थन में अपनी आवाज उठाई और उनकी अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की, इनमें तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष एडप्पादी के. पलानीस्वामी, तमिलनाडु BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, तमिलनाडु के मंत्री रघुपति, थोल. थिरुमावलवन, एस.पी. वेलुमणि, मेरे दोस्त अन्नामलाई, अर्जुनमूर्ति, अंबुमणि रामदास, जी.के. वासन, जॉन पांडियन, पुगाझेंडी और कई अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं। मैं अमीर, जी. धनंजयन और फिल्म जगत से मेरे दोस्तों का भी शुक्रिया अदा करता हूं; साथ ही नकीरन गोपाल, रंगराज पांडे और मीडिया के सदस्यों का भी और सबसे बढ़कर, मेरे प्रशंसकों का जो मेरे लिए भगवान के समान हैं उनके अटूट समर्थन के लिए। हो सकता है कि समय अभी कुछ न बोले, लेकिन वह इंतजार करेगा और सही समय आने पर जवाब जरूर देगा। तमिलनाडु अमर रहे! तमिलनाडु की जनता अमर रहे!! जय हिंद!!! स्नेह सहित, रजनीकांत।’
ये भी पढ़ें: Vishwanath and Sons on OTT : शूटर बनकर छाएंगे सूर्या, थिएटर के बाद ममिता बैजू संग OTT पर दिखेगी किलर केमिस्ट्री
ऑस्कर की आफ्टर-पार्टी में छाई प्रियंका-ईशा की स्पेशल बॉन्ड, निक जोनस की सेल्फी में दिखी Inside झलक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



