
रणवीर सिंह बीते दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहे। धुरंधर सीरीज की दोनों फिल्मों ने 3000 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रणवीर इन दोनों फिल्मों से ही 300 करोड़ी फिल्में देने वाले हीरो माने जाने लगे हैं। लेकिन करीब 4 साल एक फिल्म ऐसी भी आई थी जिसमें रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण संग स्क्रीन शेयर की थी। दोनों लीड रोल में थे फिर भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी। खास बात ये है कि इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 रेटिंग मिली है। इस फिल्म का नाम था ’83’ और ये रिलीज हुई थी साल 2021 में।
क्या थी फिल्म की कहानी?
मार्च 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम का चयन जून में इंग्लैंड में होने वाले तीसरे विश्व कप के लिए हुआ, लेकिन किसी को भी टीम से कोई खास उम्मीदें नहीं थीं। वहीं अधिकारी सुनील गावस्कर की जगह कपिल देव को कप्तान बनाए जाने से नाखुश थे। विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो मैच दिग्गज वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीते, लेकिन अगले दो मैच वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो की स्थिति में आ गई। जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मैच में 10 ओवर पूरे होने से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और स्कोर 17 रन पर 5 विकेट था। कपिल देव ने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई और टूर्नामेंट में उनकी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम की एकजुटता ने उन्हें लॉर्ड्स में दो बार के विश्व चैंपियन दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल तक पहुंचाया। जिस टीम को हर कोई योग्य नहीं समझता था, उसने कपिल देव के आत्मविश्वास के दम पर इतिहास रच दिया। बस इसी कहानी को ये फिल्म समझाने की कोशिश करती है। हालांकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही थी।
रणवीर और दीपिका ने निभाए थे लीड रोल
इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था और दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव बनी थीं। इसके साथ ही फिल्म में ताहिर राज भसीन ने सुनील गावस्कर का रोल प्ले किया था। साकिब सलीम ने मोहनिंदर अमरनाथ का रोल निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे और उन्होंने मान सिंह का रोल प्ले किया था। फिल्म को डायरेक्टर कबीर खान ने सिंह नानक के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था। इसकी कहानी सुमित अरोरा और वासन बाला ने मिलकर लिखी थी। फिल्म 83 नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें- दादी की शादी कराती दिखेंगी रणबीर कपूर की बहन, कपिल शर्मा संग कर रहीं फिल्मी डेब्यू, इस तारीख को होगी रिलीज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






