
ऋतिक रोशन
फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी डॉन की दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं। दोनों फिल्मों ने खूब पैसे कमाए थे और बीते कुछ दिनों से तीसरे पार्ट की भी चर्चा है। बीते दिनों खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 को साइन कर लिया है और बाद में ये खबरें अफवाहों में बदल गईं। साथ ही हाल ही में खबरें आई थीं कि ऋतिक रोशन फिल्म डॉन 3 में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन ने खुद ही इसकी सच्चाई बताई है। साथ ही इन खबरों को पूरी तरह अफवाहें बताते हुए ऋतिक ने कहा कि उनके पास कोई ऐसा ऑफर तक नहीं आया है।
डॉन 3 को लेकर क्या बोले ऋतिक रोशन?
अभिनेता ऋतिक रोशन ने शुक्रवार को फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से जुड़े अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनसे कभी भी इस फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया था। अभिनेता रणवीर सिंह को 2023 में इस फ्रेंचाइज के तीसरे भाग में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था, लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में देरी के कारण उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। उनके बाहर निकलने के बाद, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोशन फिल्म में सिंह की जगह लेने के लिए बातचीत कर रहे थे। रोशन ने एक बयान में कहा, ‘जो बात सिर्फ एक अफवाह के रूप में शुरू हुई थी, अब वह बहुत फैल गई है, और सच्चाई बताना जरूरी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मुझसे कभी भी ‘डॉन 3′ के लिए संपर्क नहीं किया गया। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट खबर से दूर रहें।’
सुपरहिट रहे डॉन फिल्म के दोनों पार्ट
डॉन फ्रेंचाइज की शुरुआत 1978 में आई इसी नाम की हिंदी फिल्म के आधुनिक रूपांतरण के रूप में हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। 2006 में अख्तर द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म डॉन में शाहरुख खान ने एक शातिर अंडरवर्ल्ड बॉस की भूमिका निभाई थी, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने रोमा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के चलते 2011 में इसका सीक्वल डॉन 2 आया, जो उतना ही लोकप्रिय रहा। तब से अख्तर इसके तीसरे भाग को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 2023 में यह घोषणा की गई कि सिंह खान की जगह डॉन की भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर को लगाया गले, सोशल मीडिया पर छाया मामी-भांजे का प्यार, कैमरे में कैद हुआ खास पल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को कैसी लगी ओ रोमियो? पोस्ट शेयर कर एक्टिंग पर लुटाया प्यार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



