digital products downloads

रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों की रकम

रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों की रकम

Image Source : RANVEER SINGH
Ranveer Singh

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह एक तरफ अपनी फिल्म की सफलता एंजॉय कर रहे हैं और जल्द ही इसके दूसरे पार्ट में नजर आने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। एक्टर को धमकी भरा मैसेज आया है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी और अब रणवीर सिंह को धमकी मिली है। एक्टर से करोड़ों रुपये की मांग की गई है। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

क्या है रणवीर सिंह से जुड़ा पूरा मामला?

सामने आई जानकारी में व्हाट्सप्प वॉइस नोट के जरिये रणवीर सिंह को धमकी भरा मेसेज भेजा गया है। मैसेज के जरिये करोड़ो रूपये की मांग की गई है। धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाले की तलाश में जुट गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जल्द आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह इन दिनों अपने वर्कफ्रंट और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। आखिरी बार एक्टर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हमजा नाम के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म में रणवीर एक भारतीय जासूस के रोल में दिखाई थे। इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और अब ये ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट का आने वाला है। 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणवीर ने बीच में छोड़ी ये फिल्म

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ से अपने कथित एग्जिट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के कारण फिल्म की प्रोडक्शन प्रक्रिया रुक गई और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। ये भी चर्चाएं हैं कि ऋतिक रोशन उनकी जगह लेंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे स्टूडियो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खबरों के अनुसार एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। हालांकि रणवीर का कहना है कि वह प्रोडक्शन हाउस को किसी भी तरह का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है।

ये भी पढ़ें: सास-बहू वाली सीरीज, कट्टे के दम पर लेडीज चला रहीं ड्रग का धंधा, सस्पेंस-मिस्ट्री और खून-खराबा से लबरेज

राजपाल यादव की फिल्म, जिसके चलते खा रहे जेल की हवा, IMDb पर मिली है ठीक-ठाक रेटिंग, फ्री में देख सकते हैं मूवी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp