
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसमें मृणाल एक्शन अवतार में नजर आईं। उनके साथ इस एक्शन-थ्रिलर में अदिवि शेष लीड रोल में नजर आएंगे और दोनों ही फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 15 साल हो चुके हैं, इस बीच उन्होंने अपनी एक्टिंग जर्नी पर बात की और इसी दौरान उन्होंने रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म भी बता दिया। एक्ट्रेस के अनुसार, वह आज इस इंडस्ट्री में रणवीर सिंह की ही वजह से हैं।
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म
रणवीर अलाहाबादिया से बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म बताया। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर के साथ एक टीवी कमर्शियल में काम करके उनकी किस्मत बदल गई और फिर उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इस बारे में बात करते हुए मृणाल कहती हैं- ‘मेरा दिल खुश है। वह मेरे लकी चार्म हैं। आज मैं उन्हीं की वजह से इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने उनके साथ एक कमर्शियल किया था, ये एक हेयर ब्रांड था और जब इस कमर्शियल ने स्क्रीन पर दस्तक दी… इसी के बाद से मुझे फिल्ममेकर्स ने नोटिस किया। इसीलिए मैं उन्हें इसका क्रेडिट देती हूं। इस व्यक्ति ने सच में मेरी बहुत मदद की है। वह बहुत ही सपोर्टिव व्यक्ति हैं और हर तरह की सफलता डिजर्व करते हैं।’
धुरंधर 2 में परफॉर्मेंस की तारीफ की
मृणाल ठाकुर ने ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ की। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए मृणाल ने कहा- ‘उनका अभिनय सतही नहीं था। उसमें गहराई और कई परतें थीं। इस फिल्म में मुझे रणवीर… रणवीर लगे ही नहीं। मैंने उन्हें सिर्फ हमजा के रूप में देखा… वह एक हीरो से कहीं अधिक एक किरदार था। मुझे रणवीर पर बेहद गर्व है क्योंकि वह बहुत मेहनती हैं। मेरी यही दुआ है कि वह जो भी करें, ब्लॉकबस्टर हो! वह सब कुछ कर सकते हैं।’
टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया
मृणाल ठाकुर फिल्मी दुनिया की उन गिनी-चुनी स्टार्स में से हैं, जिन्होंने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। मृणाल सबसे पहले ‘कुमकुम भाग्य’ से सुर्खियों में आई थीं, जिसमें उन्होंने श्रीति झा स्टारर ‘प्रज्ञा’ की छोटी बहन ‘बुलबुल’ का किरदार निभाया था। मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि इस डेली सोप में पहले वह लीड रोल में थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका रोल सेकेंडरी होता गया और श्रीति झा का किरदार लीड बन गया।
ये भी पढ़ेंः ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू का होगा कमबैक, मिल गया नया शो, पॉपुलर एक्टर को रिप्लेस करके बनाई अपनी जगह
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




