digital products downloads

रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में स्टार्स का लगा मेला, 66 साल की अभिनेत्री ने लूटी लाइमलाइ

रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में स्टार्स का लगा मेला, 66 साल की अभिनेत्री ने लूटी लाइमलाइ

Image Source : VIRAL BHAYANI
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचे सितारे।

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हसबैंड-वाइफ बन चुके हैं। कपल ने 26 फरवरी, 2026 को रॉयल अंदाज में शादी की और अब आज, 4 मार्च को हैदराबाद में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया। रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पता चलता है कि कपल के रिसेप्शन में साउथ ही नहीं, बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की और इवेंट की शान बढ़ाई। रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद के मशहूर होटल ताज कृष्णा में आयोजित किया गया है, जहां शाम से ही स्टार्स का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में साउथ ही नहीं बॉलीवुड के भी कई चर्चित चेहरों ने शिरकत की। तो चलिए जानते हैं कि कपल की खुशी में कौन-कौन शामिल हुआ।

रश्मिका-विजय की शादी में स्टार्स का जमावड़ा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के रिसेप्शन में सिर्फ फिल्मी दुनिया की हस्तियों को ही नहीं, बल्कि देश के बड़े राजनीतिक चेहरों को भी आमंत्रित किया है। कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खुद पहुंचकर न्योता दिया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी कपल ने अपने रिसेप्शन में आमंत्रित किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनकी पत्नी गीता रेड्डी को भी विजय-रश्मिका ने अपनी खुशी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया।

बॉलीवुड के इन स्टार्स ने की शिरकत

रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की। फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस ग्रैंड रिसेप्शन का हिस्सा बने, जिनकी फिल्म से विजय देवरकोंडा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। विजय ने ‘लाइगर’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। मृणाल ठाकुर भी ‘द फैमिली स्टार’ के अपने को-स्टार विजय देवरकोंडा की खुशी का हिस्सा बनीं। इनके अलावा कृति सेनन भी बन-ठनकर रश्मिका और विजय की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुईं।

rashmika mandanna
Image Source : VIRAL BHAYANIरश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड स्टार

j

66 साल की नीना गुप्ता ने लूटी लाइमलाइट

नीना गुप्ता भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में पहुंचीं। दिग्गज अभिनेत्री अपने पति विवेक मेहरा के साथ समारोह में पहुंचीं और यहां भी एक बार फिर उनका सबसे अलग अंदाज देखने को मिला। नीना सफेद साड़ी पहनकर इस शाम का हिस्सा बनीं, अपने लुक को उन्होंने हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कम्प्लीट किया। इस दौरान उन्हें देखकर कोई भी नहीं बता सकता कि वह 66 साल की होंगी।

neena gupta
Image Source : VIRAL BHAYANIविवेक मेहरा और नीना गुप्ता।

साउथ के इन सितारों ने की शिरकत

रश्मिका और विजय की खुशी में साउथ के भी कई सितारों ने चार चांद लगाए। ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन भी ‘श्रीवल्ली’ की खुशी का हिस्सा बने। ‘Hi Nanna’ फेम नानी ने भी VIROSH के रिसेप्शन में शिरकत की। सुपरस्टार चिंरजीवी भी न्यूली वेड के खास दिन का हिस्सा बने। रवि तेजा और राम चरण भी इस खास दिन का हिस्सा बने। राम चरण पत्नी उपासना के साथ पहुंचे थे। वहीं नागार्जुन भी बेटे नागा चैतन्य और पत्नी के साथ पहुंचे।

rashmika mandanna
Image Source : VIRAL BHAYANIरश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचे साउथ स्टार्स

रश्मिका-विजय की शादी

बता दें, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर के चर्चित ITC Mementos में ट्विन वेडिंग सेरेमनी में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। कपल ने पहले सुबह विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से और शाम को रश्मिका के परिवार की कूर्ग (कोडावा) परंपरा के अनुसार शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं।

ये भी पढ़ेंः फैशन इवेंट में बिजी रह गईं प्रियंका, निक जोनास ने डाली HOLI की बधाई, कैटरीना पर टिकीं फैंस की निगाहें

सुर्ख लाल साड़ी में सजीं रश्मिका तो विजय देवरकोंडा ने पहनी मुंडु, शादी के बाद VIROSH का रिसेप्शन लुक भी हुआ हिट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp