
‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’
ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट की भरमार है। कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित सीरीज और फिल्में भी हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं। हाल ही में रिलीज हुई सच्ची घटना पर बनी एक सीरीज अब चर्चा में है, जो अमेजन प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है। इस सीरीज का नाम है ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’, जो इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। ये सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की जिंदगी पर बनी है और उनकी रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। सत्य घटना पर बनी ये सीरीज दर्शकों को डराने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करती है। हाल ही में रिलीज हुई ये सीरीज लोगों को डराने में तो कामयाब हुई ही, साथ ही क्रिटिक्स से भी इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।
मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी
‘भयः द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की शुरुआत एक मुर्दाघर के सीन से होती है, जहां पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी का पोस्टमार्टम चल रहा होता है। पुलिस इसे पहली ही नजर से आत्महत्या मान लेती है, लेकिन गले पर मिले निशान इस पूरी घटना को एक नई दिशा में मोड़ देते हैं। इसी बीच कहानी में एक नए किरदार की एंट्री होती है। एक राइटर, जो गौरव तिवारी की जिंदगी पर किताब लिखना चाहती है और कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है। इसके बाद कहानी गौरव तिवारी की पैरानॉर्मन एक्सपर्ट बनने के पहले की जिंदगी पर पहुंचती है और दिखाती है कि कैसे एक पायलट बनने का सपना देखने वाला युवा पैरानॉर्मल दुनिया में आ जाता है।।
पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की रहस्यमयी मौत
सीरीज के फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि कैसे गौरव पायलट बनना चाहते थे, लेकिन विमान उड़ाते समय एक दिन उनके साथ कुछ ऐसा होता कि उनकी जिंदगी एक अलग ही टर्न ले लेती है और वो पायलट से पैरानॉर्मल एक्सपर्ट बनने का फैसला कर लेते हैं। अपने फैसले के बाद वह इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी ज्वाइन करते हैं और एक नई दिशा पकड़ लेते हैं। शुरुआत में सब ठीक-ठीक चलता है, लेकिन लगातार पैरानॉर्मल एक्टिविटीज से जुड़े रहने के चलते 5 साल बाद उनके साथ अजीब घटनाएं होने लगती हैं और एक दिन गौरव की रहस्यमयी मौत की खबर आती है। ‘भय’ में कई ऐसे सीन हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
कास्ट और निर्देशन
सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी के किरदार में हैं और अपने अभिनय से पूरी कहानी को मजबूत बनाते हैं। सीरीज में उनके साथ कल्कि कोचलिन, दानिश सूद, सलोनी बत्रा, शुभम चौधरी और निमिशा नायर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस हॉरर सीरीज के निर्देशन की कमान रॉबी ग्रेवाल ने संभाली है। ये सीरीज 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और आईएमडीबी पर इसे 8.8 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ेंः The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का हाल? ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी नजर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



