
राजपाल यादव, विराट कोहली।
राजपाल यादव पिछले महीने से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फरवरी में एक्टर को एक पुराने चेक बाउंस केस के चलते जेल जाना पड़ा। उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पूरा बॉलीवुड उनकी मदद के लिए आगे आ गया। अभिनेता के फैंस ने भी उन्हें लेकर पूरा समर्थन दिखाया। राजपाल यादव ने 1999 में ‘शूल’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था और 2000 में आई ‘जंगल’ से पहचान मिली। अपनी कॉमिक टाइमिंग से राजपाल यादव ने हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में की हैं, लेकिन क्या आप उनकी उस फिल्म के बारे में जानते हैं जो विराट कोहली की भी फेवरेट है।
विराट कोहली की फेवरेट है राजपाल यादव की ये फिल्म
राजपाल यादव ने ‘भूल भुलैया’, ‘चुप चुप के’, ‘मालामाल वीकली’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन ऐसे होते हैं कि किसी की भी हंसी छूट जाए। ऐसी ही एक फिल्म का जिक्र विराट कोहली ने भी किया था और राजपाल यादव की उस फिल्म का खुलासा किया जिसको देखकर हंसते-हंसते उनके पेट में दर्द हो गया था। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को राजपाल यादव की ‘ढोल’ फिल्म बेहद पसंद आई थी, खासतौर पर उसका पान वाला सीन, जिसे देखकर विराट कोहली का हंसते-हंसते हाल बेहाल हो गया था।
विराट कोहली ने की थी फिल्म की तारीफ
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ढोल उनकी फेवरेट फिल्म है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान अपनी फेवरेट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा- ‘वो फिल्म देखी है आपने ढोल? उसका एक डायलॉग है, वो प्लान बना रहे होते हैं, कोई अपनी दुकान खोल रहे होते हैं तो कुणाल खेमू कहते हैं- ‘कोई ऐसा नाम बता, जो मुंह से फटाक से निकले। तो राजपाल यादव कहते हैं- थूक। वो ऐसी फिल्म है, जिसे मैं कभी भी देखता हूं ना तो मेरी हंसी नहीं रुकती है।’
2007 में रिलीज हुई थी ढोल
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘ढोल’ 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजपाल यादव के साथ शरमन जोशी, तुषार कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.27 करोड़ का कलेक्शन किया और हिट साबित हुई। आज भी जब कभी ये फिल्म टीवी पर आती है तो दर्शक बहुत ही इंटरेस्ट के साथ ये फिल्म देखते हैं। ओटीटी की बात करें तो ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है और आईएमडीबी पर इसे 10 में से 6.6 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़ेंः ‘तुझे पाकिस्तान आकर मारूंगा’, धुरंधर के ‘जहूर मिस्त्री’ को मिल रहीं धमकियां, दिया जवाब- ‘मैं आतंकवादी नहीं’
जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



