digital products downloads

राजपाल यादव के सबसे चहेते डायरेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजपाल यादव के सबसे चहेते डायरेक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Image Source : INSTAGRAM@PRIYADARSHAN.OFFICIAL, RAJPALO
राजपाल यादव और प्रियदर्शन

कॉमेडी के किंग राजपाल यादव का आज रविवार को जेल में आखिरी दिन भी हो सकता है। सोमवार को उनके चेक बाउंस मामले में सुनवाई होनी है और बीते कुछ दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे राजपाल यादव एक फिल्म और उसके फाइनेंसर के फेर में उलझ गए हैं और करोड़ों रुपयों की रकम चुकाने में असमर्थ हैं। इसके बाद उन्हें जेल में सरेंडर करना पड़ा था। अब ऐसे में बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने उन्हें मदद करने की घोषणा भी कर दी है। साथ ही उनके एक चहेते डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी इस संकट की घड़ी में उनका साथ देने का फैसला लिया है। प्रियदर्शन ने इस मुसीबत में राजपाल यादव की फीस बढ़ाने की भी बात कही है। 

क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव अपनी 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अभिनेता ने बैंक से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, लेकिन वे इसे चुकाने में असमर्थ रहे। कई बार चेक बाउंस होने के कारण उन्हें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। समय के साथ, ब्याज, जुर्माना और विलंबित भुगतान के कारण कुल बकाया राशि लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सोमवार, 16 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई का उन्हें इंतजार है। 

प्रियदर्शन ने बढ़ाई फीस

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन, जिन्होंने राजपाल के साथ अपनी कई फिल्मों में काम किया है, ने घोषणा की है कि उन्होंने उनकी बढ़ती आर्थिक तंगी को देखते हुए उनकी फीस बढ़ा दी है। प्रियदर्शन, जिन्होंने राजपाल यादव के साथ मलामाल वीकली, भागम भाग, चुप चुप के, दे दाना दान, भूल भुलैया जैसी फिल्मों में काम किया है, ने चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे राजपाल यादव को अपना समर्थन भी दिया है। राजपाल के साथ अपने लंबे जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने मिड-डे को बताया, ‘मैं उन्हें 20 साल से अधिक समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार जंगल में देखा था और उनके अभिनय से प्रभावित हुआ था। उनके साथ मेरी पहली फिल्म मलामाल वीकली थी, और उसके बाद से, उन्होंने मेरी लगभग सभी फिल्मों में अभिनय किया है। मैंने अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं (जुबली फिल्म्स) से कहा कि उनकी स्थिति को देखते हुए राजपाल को उनकी फीस से अधिक भुगतान करें। हम उन्हें बचाना चाहते हैं। निर्माता सहमत हो गए हैं। राजपाल मेरी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। मुझे उसकी समस्या के बारे में पता था। इसीलिए मैं हर फिल्म में राजपाल को साइन करता रहा। मैंने उसे विज्ञापन फिल्मों में भी काम दिया। बेचारे ने अपनी कम शिक्षा की वजह से गलती कर दी। राजपाल एक नेक इंसान है।’

ये भी पढ़ें- जमानत पर आते ही फिर उछलने लगे केआरके, राजपाल यादव मामले में किया विवादित पोस्ट 

तेज प्रताप क्यों कर रहे एक्टर राजपाल यादव की मदद? खुद सामने आकर बताई अंदर की बात

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp