digital products downloads

‘रामायण’ के जामवंत को 39 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, अब कर रहे ये काम, वायरल हुई तस्वीर

‘रामायण’ के जामवंत को 39 साल बाद पहचानना हुआ मुश्किल, अब कर रहे ये काम, वायरल हुई तस्वीर

Image Source : SCREEN GRAB FROM GAJANAND PATEL YOUTUBE
रामायण में जामवंत बने थे श्रीकांत राजशेखर

रामानंद सागर की ‘रामायण’ 39 सालों बाद भी दर्शकों के बीच इसकी धांसू स्टार कास्ट की वजह से आज भी चर्चा में बना हुआ है। सीता-राम से लेकर हनुमान तक, सभी किरदार लोगों के जहन में जिंदा है। टीवी के इतिहास में इस शो ने व्यूअरशिप के मामले में भी अपार सफलता हासिल की है। ‘रामायण’ के लीड कलाकारों अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के अलावा जामवंत बने एक्टर श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय का रोल भी दर्शकों को बहुत पसंद आया था, जो लंबे समय से शोबिज से दूर हैं। जामवंत रामायण के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक हैं।

‘रामायण’ के जामवंत कौन हैं?

‘रामायण’ में जामवंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय ने राम और रावण के युद्ध की कहानी में एक अहम भूमिका निभाई है, जिस कभी भूला नहीं जा सकता। दरअसल, सीरियल ‘रामायण’ की कहानी में ये किरदार हनुमान जी को उनके द्वारा भूली शक्तियों को याद करवाता है, जिसके बाद वो माता सीता का पता लगा पाते हैं और उन्होंने लंका युद्ध में श्री राम के सहायक के रूप में रणनीति बनाई। उन्होंने पूरे शो में वानर का गेटअप लेकर काम किया। कमाल की बात यह है कि उनका असली चेहरा और पहचान छिपी रही, लेकिन अपनी आवाज के दम पर लोगों का दिल जीत लिया।

ramayan jamvant shrikant rajshekhar upadhyay
Image Source : SCREEN GRAB FROM BHAJAN MARG YOUTUBE‘रामायण’ में जामवंत बने श्रीकांत राजशेखर का बदला लुक

‘रामायण’ के जामवंत कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

रामायण के लगभग हर किरदार के बारे में लोग जानते हैं, लेकिन 39 सालों से एक्टर श्रीकांत राजशेखर उपाध्याय कहां हैं और क्या करते हैं? यह बहुत कम लोगों को पता है। ‘रामायण’ से उन्हें जबरदस्त सफलता मिली और इस सीरियल के दौरान उनका चेहरा भी नहीं दिखाया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दौरान श्रीकांत राजशेखर ने मुंबई छोड़ अपने घर पर रहने का फैसला किया, जहां वो राम कथा सुनाते हैं।

श्रीकांत राजशेखर कैसे बने जामवंत

‘विक्रम और बेताल’ में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर को उनका काम काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने श्रीकांत को ‘रामायण’ के लिए चुन लिया, लेकिन पहले उन्हें विभीषण के किरदार के लिए चुना गया था। हालांकि, उनकी आवाज ने उन्हें जामवंत बना दिया। इस शो के अलावा वह ‘जय हनुमान’, ‘महाभारत’ और ‘अदालत’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढे़ं-

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए डाली अर्जी, शादी के 27 साल बाद अलग होने जा रहा कपल

Spirit से सामने आया विवेक ओबेरॉय का पहला धांसू लुक, प्रभास संग स्क्रीन पर मचाएंगे धमाल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp