
रवि दुबे।
टीवी एक्टर रवि दुबे अब नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह राम के छोटे भाई लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इस फिल्म में प्रभु श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रवि दुबे इस फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में रवि दुबे इंटेंस वर्कआउट मोड में नजर आ रहे हैं और उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।
रवि दुबे का ट्रांसफॉर्मेशन
रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर अपने इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर की है। उन्होंने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें वह फोकस्ड बॉकसिंग स्टांस में दिखाई दे रहे हैं और उनके मस्कुलर आर्म्स साफ देखे जा सकते हैं। उन्होंने ‘राइजिंग अप’ कैप्शन के साथ ये तस्वीर शेयर की है और बैकग्राउंड में आइकॉनिक ट्रैक ‘ आईज ऑफ़ द टाइगर’ बज रहा है। उनकी इस तस्वीर ने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
रामायण के लिए रवि दुबे का ट्रांसफॉर्मेशन
रवि दुबे अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता जल्दी ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट ‘रामायण’ में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभा रहे हैं। इस मेगा बजट फिल्म का पहला भाग शूट हो चुका है और इस दिवाली पर रिलीज होगा। अब रवि की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस का कहना है कि अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ के लिए ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसमें वह लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। रवि दुबे की फिजीक देखकर उनके फैंस का कहना है कि वह किसी योद्धा जैसे लग रहे हैं और उनके ट्रांसफॉर्मेशन से साफ है कि इस आईकॉनिक किरदार के लिए उन्होंने कड़ा अनुशासन फॉलो किया है और ट्रेनिंग ली है।
रवि दुबे की पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स
रवि दुबे ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, फैंस ने तारीफ में कमेंट्स की बौछार कर दी। कई ने उनके ट्रांसफॉर्मेशन तो कई ने फिटनेस कमिटमेंट की तारीफ की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘रवि दुबे का ये अवतार बता रहा है कि वह लक्ष्मण के किरदार के लिए परफेक्ट चॉइस हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘क्या ये वही जमाई राजा हैं?’ एक और लिखता है- ‘पावरफुल और शानदार।’
पर्दे के पीछे भी बना रहे पहचान
रवि दुबे के करियर की बात करें तो उन्होंने 2006 में ‘स्त्री तेरी कहानी’ से करियर शुरू किया और फिर ‘जमाई राजा’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे सीरियल्स में काम किया। टीवी के बाद रवि ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखे और अब ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं। एक्टिंग के अलावा रवि दुबे पर्दे के पीछे भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ मिलकर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की, जिसके जरिए उन्होंने कई सफल टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स दिए हैं।
ये भी पढ़ेंः मां बनने वाली हैं ‘बालिका वधू’? पहले पेट पर रखा हाथ फिर करने लगीं उल्टी, पैप्स के सामने ही बिगड़ा हाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



