
रामायण
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इसी साल दीपावली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हो रही है। रणबीर इसकी शूटिंग कर रहे हैं और फैन्स भी फिल्म को लेकर खूब उत्साहित हैं। फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवि राम-सीता की तरह नजर आ रहे थे। अब रामायण की डिजाइनर ने भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में डिजाइनर रिंपल नरूला फिल्म के लीड हीरो रणबी कपूर संग पोज देते दिख रही हैं।
रामायण के सेट की फोटो आई सामने
रिंपल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी फिल्म के सेट पर काम करना एक दिलचस्प अनुभव होता है, खासकर तब जब फिल्म रामायण जितनी बड़ी हो। रणबीर कपूर के साथ फोटो खिंचाना भी एक यादगार पल होने वाला है।’ इन तस्वीरों में रणबीर ने रिंपल के साथ पोज दिए हैं और दोनों बात करते दिख रहे हैं। बता दें कि इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही स्क्रीन पर भगवान राम के किरदार में जान फूंकते नजर आने वाले हैं। फिल्म को नितीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसी साल की दीपावली पर फिल्म रामायण रिलीज होने वाली है।
फिल्म की झलक देख उत्साहित हुए फैन्स
दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितीश तिवारी ने फिल्म रामायण को बनाया है। इसमें राम का किरदार रणबीर कपूर ने और सीता का साई पल्लवि ने निभाया है। साथ ही इसमें रवि दुबे को लक्ष्मण बनाया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म में फिल्मी सितारों की एक लंबी स्टारकास्ट भी है जिसका खुलासा जल्द हो सकता है। हालांकि अभी तक कुछ ही नामों की पुष्टि हो पाई है। बीते दिनों फिल्म का एक प्रोमो सामने आ चुका है जिसमें कहानी की झलक भी देखने को मिली थी। अब फिल्म और इसकी कहानी के लिए दीपावली तक का इंतजार करना होगा। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। फिल्म को लेकर रणबीर भी काफी उत्साहित हैं और फैन्स को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रामायण इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने क्यों पकड़ी हॉलीवुड की राह? 8 साल बाद किया खुलासा, वाराणसी में हो रही वापसी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



