digital products downloads

‘रामायण’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, एक प्रभु श्रीराम तो दूसरा क्या?

‘रामायण’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, एक प्रभु श्रीराम तो दूसरा क्या?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, लेकिन रिलीज से पहले ही ये फिल्म अलग-अलग वजहों से चर्चा में है। कास्ट से लेकर इसका भारी-भरकम बजट तक ने लोगों को हैरान कर रखा है। हाल ही में ‘रामायण’ का टीजर जारी किया गया, जिसमें रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आ रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं रणबीर इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो भूमिकाएं निभा रहे हैं। जी हां, खुद रणबीर कपूर ने इसका खुलासा किया है कि वह नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं।

रामायण में डबल रोल निभा रहे हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ने कोलाइडर से बातचीत के दौरान इस मेगा बजट फिल्म के रनटाइम से लेकर अन्य डिटेल्स पर खुलकर चर्चा की। इसी इसी बातचीत दौरान रणबीर कपूर ने रामायण में अपने दोहरे किरदार की भी पुष्टि की। इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, लेकिन उनके दूसरे किरदार के बारे में अब तक खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि, अब रणबीर ने खुद बताया है कि वह फिल्म में राम के रूप में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ परशुराम के किरदार में भी दिखाई देंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे।

टीजर में दिया था हिंट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर के डबल रोल का संकेत ‘रामायण’ के टीजर में भी दिया गया था, लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई थी। मगर अब रणबीर ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म में दो रोल निभाएंगे। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, “भगवान विष्णु के कई अवतार थे। इनमें से भगवान राम एक अवतार थे और भगवान राम से पहले भगवान परशुराम एक अवतार थे। मुझे रामायण में भगवान राम और भगवान परशुराम की भूमिका निभाने का अवसर मिला, जो अद्भुत था।”

‘रामायण’ की रिलीज और कास्ट

रामायण की रिलीज के बारे में बात करें तो ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दर्शकों को दूसरे भाग के लिए एक साल का इंतजार करना होगा। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। रामायण में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ, इंदिरा कृष्णन माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः कितने घंटे की होगी ‘रामायण’? रणबीर कपूर ने बातों-बातों में कर दिया रनटाइम का किया खुलासा

‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार हो गया है 34 साल का गबरू-जवान, दमदार पर्सनैलिटी और क्यूट अंदाज के हो जाएंगे कायल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp