
राम चरण
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शनिवार, 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों, एक लड़का और एक लड़की का स्वागत किया। इस खुशी की खबर की पुष्टि राम के पिता-मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर की। रविवार, 1 फरवरी को मेगा पावर स्टार को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के बाहर देखा गया, जहां वह अपनी 2 साल की बेटी क्लिन कारा के साथ अपने नवजात बच्चों और पत्नी से मिलने पहुंचे। हालांकि, हॉस्पिटल के बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिससे अंदर जाना मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भीड़ में बेटी संग फंसे राम चरण और उनकी बेटी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राम चरण अपनी बेटी क्लिन कारा को गोद में लेकर अपनी कार से बाहर निकलते दिखे। उन्होंने उसका चेहरा लाल कपड़े से ढक रखा था। एक्टर भारी भीड़ से परेशान दिख रहे थे और बार-बार लोगों को पीछे हटने का इशारा कर रहे थे। उनकी कोशिशों के बावजूद भीड़ ने उनके लिए हॉस्पिटल में घुसना मुश्किल कर दिया। अंत में वह इतने परेशान हो गए कि गोद में अपनी बच्ची को बचाने के लिए लोगों को धक्का देते हुए दिखे।
जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद राम चरण का पहला वीडियो
हॉस्पिटल पहुंचने के बाद राम ने अपनी पत्नी उपासना के साथ एक जॉइंट पोस्ट में सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा की। प्रेग्नेंट उपासना के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, उनके दो कुत्ते भी उनके साथ दिखे। उन्होंने लिखा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी हुई है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमें बहुत ज्यादा खुशी देता है। हमारी जिंदगी की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया।’ जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद राम चरण का ये पहला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
राम चरण ने दोस्त को बनाया पत्नी
राम और उपासना, जो डेटिंग से पहले सालों तक दोस्त थे। उन्होंने 2011 में सगाई की और 2012 में हैदराबाद में एक करीबी समारोह में शादी की। उनकी पहली बच्ची क्लिन कारा का 2023 में जन्म हुआ था।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



