
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2
आदित्य धर द्वारा निर्देशित, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस साल की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन, फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ने की प्लानिंग कर ली है। दर्शक फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले भी ये फिल्म देख सकते हैं। मेकर्स 18 मार्च को देशभर में पेड प्रीव्यू रखेंगे, जिससे 19 फरवरी को रिलीज होने पर इसे जबरदस्त बूस्ट मिल सके। इस बीच धुरंधर 2 के पेड़ प्रीव्यू के टिकट प्राइस की भी चर्चा शुरू हो गई है, जो आसमान छू रहे हैं।
आसमान छू रहे धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू की टिकट प्राइस
‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और दिल्ली में टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं। टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow ने ऊंची कीमतों के बावजूद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू के टिकट की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेड प्रीव्यू का सबसे सस्ता टिकट 350 रुपये का है, जबकि सबसे महंगा टिकट 2,200 रुपये तक पहुंच चुका है। टिकट बुकिंग ऐप BookMyShow से पता चलता है कि दर्शकों की पेड प्रीव्यू में खासी दिलचस्पी है और सीटें तेजी से भर रही हैं।
धुरंधर 2 पेड प्रीव्यू के शो
आदित्य धर के अनाउंसमेंट के बाद सभी बड़े शहरों में पेड प्रीव्यू शो के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। मुंबई में पहला शो दोपहर 4:45 का है और आखिरी शो 11:45 तक चलेगा। टिकट बुकिंग ऐप पर भी इसकी जानकारी मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में पहला शो शाम 5 बजे और आखिरी 11:45 का होगा। इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु में भी लगभग यही टाइमिंग है।
धुरंधर 2 का ट्रेलर जारी
दूसरी तरफ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। शनिवार, 7 मार्च 2026 की सुबह 11 बजे फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें रणवीर सिंह बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर रिवेंज मोड में नजर आ रहे हैं और संजय दत्त, अर्जुन रामपाल भी एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। रिलीज होने के 5 घंटे के भीतर ही ट्रेलर को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Netflix पर दबे पांव आई 1 घंटे 49 मिनट की साई-फाई थ्रिलर, 24 घंटे में ही दिखाया कमाल, ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह
Dhurandhar 2 Trailer X Review: सेलेब्स भी हुए ‘धुरंधर 2’ के दीवाने, आलिया से RGV तक किसने क्या कहा?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



