
आरी आरी
धुरंधर 2 का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हुआ और फैन्स काफी उत्साहित हो गए। ट्रेलर में दमदार एक्शन और कहानी की कसावट भी देखने को मिल रली है। अब आज गुरुवार को घुरंधर 2 का गाना आरी आरी भी रिलीज हो गया है। गाने में दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है और रणवीर सिंह का धाकड़ रोल देखकर फैन्स भी काफी उत्साहित हो गए हैं।
ट्रेलर में दिखी थी गाने की झलक
ट्रेलर में दिखाया गया गाना आरी आरी 2000 के दशक के शुरुआती दौर के एक पंजाबी हिट का आधुनिक रीमिक्स है। मूल गाना बॉम्बे रॉकर्स ने बनाया था, जो 2003 में बना डेनमार्क का एक संगीत समूह है। गायक नवतेज सिंह रेहल ने कई जैम सेशन के बाद निर्माता थॉमस सार्डोर्फ और जानूस बार्नेविट्ज़ के साथ काम करना शुरू किया, जिसके बाद यह बैंड अस्तित्व में आया। उनका गाना पंजाबी लोक गीत ‘बारी बरसी’ से प्रेरित है, जो बोलियां के नाम से जानी जाने वाली पंजाबी लोक कविता की एक परंपरा है। अधिकांश बोलियां एक प्रसिद्ध शुरुआती पंक्ति से शुरू होती हैं, ‘बारी बरसी खट्टन गया सी’। यह पंक्ति मोटे तौर पर उस व्यक्ति को संदर्भित करती है जो बारह साल काम करने के लिए घर से निकलता है और फिर लौटता है। पुराने समय में ऐसी यात्राएं आम थीं क्योंकि कई पुरुष अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए काम के लिए लंबी दूरी तय करते थे। ये पंक्तियां कहीं लिखी नहीं गई हैं बल्कि मौखिक रूप से साझा की जाती रही हैं।
19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
यह पहली बार नहीं है कि बारी बरसी परंपरा से प्रेरित कोई गीत रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म में आया हो। इसका एक संस्करण उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में भी इस्तेमाल किया गया था। धुरंधर: द रिवेंज का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की अवधि लगभग चार घंटे है। रणवीर सिंह के साथ, फिल्म में सारा अली खान, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। धुरंधर 2 की रिलीज में अब ठीक 1 हफ्ते का समय बचा है और 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Re-release: अक्षय खन्ना का फिर चलेगा जादू, सीक्वल से पहले थिएटर में दोबारा लौट रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’
रामायण के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की फोटो, डिजाइनर ने शेयर किया क्यूट मोमेंट, वायरल हुई तस्वीर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



