
बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर लाखों दिलों पर राज किया और आज भी उनकी लोकप्रियता और स्टारडम कायम है। लेकिन, क्या आप रेखा के जीजाजी के बारे में जानते हैं? रेखा के जीजाजी भी फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार हैं और एक समय पर बॉलीवुड के टॉप विलेन थे। हम बात कर रहे हैं अमरीश पुरी और प्रेम चोपड़ा जैसे खलनायकों की परंपरा आगे बढ़ाने वाले अभिनेता तेज सप्रू की, जिनकी कंजी आंखों को देखकर दर्शक एक समय पर सहम जाते थे। तेज सप्रू कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया तक ले आई। उन्होंने फिल्मी दुनिया में हीरो बनकर एंट्री ली, लेकिन खलनायक के किरदारों ने उन्हें पहचान दिलाई।
इन फिल्मों में निभाए यादगार रोल
तेज सप्रू ने ‘त्रिदेव’, ‘मोहरा’ जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल निभाए और अपने प्रभावशाली अभिनय से खास छाप छोड़ने में सफल रहे। तेज सप्रू का जन्म 5 अप्रैल 1955 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम डीके सप्रू यानी दया किशन सप्रू और मां का नाम हेमावती था। डीके सप्रू भी अपने दौर के बड़े कलाकार था। वहीं तेज सप्रू ने अपनी कंजी आंखों से दर्शकों को खूब डराया। उन्होंनेने अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ज्यादातर निगेटिव रोल ही प्ले किए।
रेखा की छोटी बहन से की है शादी
बता दे, तेज सप्रू रिश्ते में बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा के जीजाजी हैं। उन्होंने रेखा की छोटी बहन धनलक्ष्मी से शादी की है। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि शुरुआत में रेखा तेज सप्रू के साथ अपनी बहन धनलक्ष्मी के रिश्ते के खिलाफ थीं। इसका खुलासा खुद तेज सप्रू ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान तेज सप्रू ने बताया था कि रेखा नहीं चाहती थीं कि उनकी शादी धनलक्ष्मी से हो, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे और उन्हें डर था कि धनलक्ष्मी के साथ कुछ गलत न हो। लेकिन, रेखा की मां पुष्पावली चाहती थीं कि तेज उनके घर के दामाद बनें। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था- ‘रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं। मेरी दूसरी शादी धनलक्ष्मी से लिखी थी और मैंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर उनसे शादी कर ली।’
क्रिकेटर बनना चाहते थे तेज सप्रू
तेज सप्रू एक समय पर क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे। उनकी अभिनय में कोई रुचि नहीं थी। लेकिन किस्मत उन्हें अभिनय तक खींच लाई। तेज सप्रू ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के बारे में बात करते हुए बताय ता कि एक दिन उनके पिता ने बताया कि ‘सुरक्षा’ फिल्म के निर्देशक रविकांत एक नए चेहरे की तलाश में हैं और तेज सप्रू अपने जीजा राकेश नाथ के साथ डायरेक्टर से मिलने चले गए। जैसे ही डायरेक्टर ने उन्हें देखा तो बोले- “यही मेरा हीरो होगा।” और ऐसे उनके करियर की शुरुआत हुई।
तेज सप्रू ने इन फिल्मों से लूटी वाहवाही
तेज सप्रू ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन 1989 करियर के लिहाज से उनके लिए सबसे बेहतरीन रहा। इस साल उन्होंने ‘त्रिदेव’ में अमरीश पुरी के बेटे गोगा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह 1994 में ‘मोहरा’ में नजर आए और फिर ‘घायल’, ‘दिव्य शक्ति’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी कई फिल्मों में यादगार विलेन रोल्स निभाए। तेज सप्रू की पत्नी धनलक्ष्मी हैं और उनकी एक बेटी भी हैं, जिनका नाम आकांक्षा है।
ये भी पढ़ेंः टीवी के बादशाह अकबर की रियल लाइफ जोधा को देखा? बेहद हसीन हैं रजत टोकस की वाइफ सृष्टि, किसी एक्ट्रेस से नहीं हैं कम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




