
रोहित शेट्टी
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीते दिनों हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। शूटिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी दीपक शर्मा लगातार शुभम लोनकर के अलावा आरज़ू विश्नोई के साथ संपर्क में था। दीपक ने पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं और ये भी बताया कि उसने क्यों फायरिंग में हिस्सा लिया। फायरिंग का मुख्य आरोपी दीपक शर्मा 2 भाई और 3 बहनें हैं। करीब 1 साल पहले दीपक की छोटी बहन की शादी हुई थी जिसके लिए उसके घरवालों ने अपने घर को गिरवी रखा और कर्ज लेकर शादी कराई। लेकिन बहन को कुछ बीमारी होने के चलते उसके ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद बहन की जिम्मेदारी भी दीपक के कंधे पर आ गई। पैसों की जरूरत के चलते दीपक ने अपराध का रास्ता चुना और रोहित शेट्टी के घर के बाहर शुटिंग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक फायरिंग के पहले डर गया था इसलिए उसने शराब खरीदकर पी और फिर फायरिंग को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि दीपक को फायरिंग के लिए 3 लाख रुपये देने का वादा किया गया था जिसमें उसके 3 और साथी भी शामिल थे। इतना ही नहीं इसके लिए उसे 50 हजार रुपयों की रकम एडवांस दी जा चुकी थी।
12 लोगों की हुई गिरफ्तारी
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 6 आरोपियों को कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है। बीते 16 फरवरी को आगरा, नोएडा, हरियाणा से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें MCOCA कोर्ट में पेश किया गाय था। 1 फरवरी की रात 12 बजकर 45 मिनट आरोपियों ने रोहित शेट्टी के जुहु स्थित बंगले के बाहर 5 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में लॉजिस्टिक सपोर्ट देने और मुख्य आरोपियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 7.62 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
लॉरेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
इस शूटिंग की जिम्मेदारी सुभम लोनकर ने ली थी जो लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग में शामिल आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए हायर किया गया था। फायरिंग का उद्देश्य भय फैलाना था। इस मामले में एक और संदिग्ध की पुलिस को तलाश है जिसका नाम है सुमित कुशवाहा। सबसे पहले सुमित कुशवाहा को ही इस काम के लिए संपर्क किया गया था लेकिन किसी कारणवश सुमित ने ये काम नहीं किया। अब सुमित भी पुलिस की रडार पर है और उसकी आरोपियों से भी जानपहचान है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



