digital products downloads

लाइव कॉन्सर्ट में रो पड़ीं सुनिधि चौहान, आंखों में आंसू लिए फैंस से मांगी माफी

लाइव कॉन्सर्ट में रो पड़ीं सुनिधि चौहान, आंखों में आंसू लिए फैंस से मांगी माफी

Image Source : INSTAGRAM/@S_A_UNPLUGGED
सुनिधि चौहान।

सुनिधि चौहान भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे शानदार सिंगर्स में से हैं। सुनिधि को इंडिया की शकीरा कहा जाता है। अपने कॉन्सर्ट्स में वह अपनी एनर्जी और पावरफुल परफॉर्मेंस से सबको थिरकने पर मजबूर कर देती हैं, इसीलिए उनके कॉन्सर्ट्स की फैंस के बीच भारी डिमांड रहती है। हाल ही में सुनिधि ने लखनऊ में लाइव कॉन्सर्ट किया, लेकिन इस दौरान वह स्टेज पर ही भावुक हो गईं और रोने लगीं। सुनिधि ने बताया कि वह इन दिनों गले की समस्या से जूझ रही हैं, जिसके चलते वह अच्छे से परफॉर्म नहीं कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऑडियंस से माफी भी मांगी।

कॉन्सर्ट के दौरान रोने लगीं सुनिधि चौहान

सुनिधि चौहान ने 7 मार्च को अपने ‘आई एम होम इंडिया टूर’ के तहत लखनऊ के कूलब्रीज रिसॉर्ट में शो किया। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं। सुनिधि ने बताया कि उन्हें अपनी आवाज को लेकर काफी परेशानी हो रही है और इसे लेकर वह स्टेज पर ही इमोशनल हो गईं। सुनिधि का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उन्हें लेकर अपना प्यार जाहिर करते दिखे और अपना समर्थन जाहिर किया।

सुनिधि ने फैंस से मांगी माफी

कॉन्सर्ट से सामने आए वीडियो में सुनिधि जगमगाते जंपसूट में नजर आ रही हैं। शो के दौरान सिंगर गाना गाते-गाते अचानक रुक गईं और रुंधे हुए गले से कहती हैं- ‘मेरा गला आज बहुत खराब है, आवाज बहुत ही ज्यादा खराब है। लेकिन, मुझे पता है आप सब मेरे साथ हैं और मुझे फिर भी ये करना है। ओह माय गॉड, ये मेरे साथ कभी भी नहीं हुआ और ये बहुत ही शर्मनाक है। मैं आप सभी से माफी मांगती हूं। ये कुछ ऐसा है, मुझे थोड़ा… मैं हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना चाहती हूं।’ ये कहते-कहते सुनिधि रोने लगती हैं।

गले की तकलीफ से परेशान सुनिधि

सुनिधि चौहान रोते-रोते आगे कहती हैं- ‘मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन बदकिस्मती से शायद आज मेरी आवाज ऐसी न निकले। इसलिए, मैं आप सभी से माफी मांगती हूं। प्लीज, मुझे पहले से माफ कर दीजिए। मैं बस आगे बढ़ रही हूं। आप सबके प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’ हालांकि, सुनिधि ने खराब गले और सेहत के बाद भी जबरदस्त परफॉर्म करते हुए ऑडियंस का मनोरंजन किया और उनके फैंस ने उनका हौसला बढ़ाया। वीडियो में ऑडियंस को सुनिधि को चीयर करते भी सुना जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ स्टार सारा अर्जुन ने TOXIC पर कसा तंज? वायरल पोस्ट पर आया पिता राज अर्जुन का रिएक्शन, बताया सच

India TV के ‘SHE’ कॉन्क्लेव में पहुंची सान्या मल्होत्रा, बताई ‘ग्लैमर’ की असल परिभाषा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp