digital products downloads

लाफ्टर शेफ्स पर क्यों रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश, एक्ट्रेस की 1 गलती से टीम को हुआ नुकसान

लाफ्टर शेफ्स पर क्यों रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश, एक्ट्रेस की 1 गलती से टीम को हुआ नुकसान

Image Source : INSTAGRAM/@LAUGHTERCHEFSCOLORS
लाफ्टर शेफ्स पर रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश रोती हुई नजर आ रही हैं। वह सेट पर हंसते-खेलते एंट्री करती है और बाद में अचानक से रोने लगती है। यह देख वहां मौजूद बाकी लोग जोर-जोर से हंसाने लगते हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तेजस्वी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि आखिर लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से वह रोने लगीं।

लाफ्टर शेफ्स पर रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश

वायरल वीडियो में तेजस्वी प्रकाश अपनी ही एक गलती की वजह से रोती दिखाई दी। दरअसल, एक्ट्रेस सेट पर पौना घंटा देर से पहुंची और इसी वजह से भारत सिंह ने उनका एक स्टार कम कर दिया। क्लिप की शुरूआत तेजा की शो में एंट्री करते हुए सबको को हेलो बोलने से होती है, जहां उनसे पूछा जाता है, ‘इतना लेट कौन आता है?’ इस पर वह कहती हैं कि ‘मेरा पूरा मेकअप फट रहा था यार।’ इसके बाद भारती सिंह एक्ट्रेस की गलती की सजा पूरी टीम को देती हैं।

भारती सिंह ने सिखाया तेजस्वी को सबक

तेजस्वी प्रकाश के शो पर लेट आने से हलचल मच गई और भारती सिंह ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला लिया। उन्होंने एक्ट्रेस की टीम का एक स्टार कम कर दिया, जो पहले 5 था। भारती ने कहा, ‘आप पौना घंटा लेट पहुंची तो उसकी सजा ये है।’ यह देख तेजस्वी रो पड़ी और अर्जुन बिजलानी उन्हें समझाते हुए नजर आए। तेजस्वी प्रकाश रोते हुए कहती हैं, ‘मेरी गलती नहीं है यार मेरा मेकअप गड़बड़ हो रहा था।’ उन्हें रोता देख अली गोनी कहते हैं, ‘बता किसको मारना है।’ टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को हंसाने के लिए अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा उनकी नकल उतारी और वह रोते-रोते हंस पड़ीं।

तेजस्वी प्रकाश को देख हंस पड़े करण

वीडियो के अंत में देखने को मिलता है, जब भारती सिंह एक्ट्रेस को समझाने की कोशिश करती हैं तो करण कुंद्रा उन्हें देख हंस देते हैं। इस पर चिढ़कर तेजस्वी प्रकाश रोते हुए कहती हैं, ‘आप सब लोग भी मेरी जान ले रहे हो।’ बता दें कि इस बार तेजस्वी प्रकाश के पार्टनर अर्जुन बिजलानी हैं, जिन्होंने साथ में अब तक लाफ्टर शेफ्स 3 में सबसे ज्यादा स्टार जीते हैं।

ये भी पढे़ं-

The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग

खुद को बेकार-निकम्मा समझने लगा ओटीटी स्टार, सेना में भर्ती होने की कोशिश रही नाकाम, एक्टिंग ने दिलाई पहचान

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp