digital products downloads

लिगामेंट इंजरी के बावजूद नहीं रुके कदम, 1 पैर पर किया पूरा ‘मुकाबला’ डांस

लिगामेंट इंजरी के बावजूद नहीं रुके कदम, 1 पैर पर किया पूरा ‘मुकाबला’ डांस

प्रभु देवा टैलेंट की खान हैं। वे एक एक्टर, डांसर, कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर हैं, लेकिन फैंस उन्हें एक डांसर के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसका श्रेय उनके फेमस गाने ‘उर्वशी उर्वशी’ और ‘मुकाबला मुकाबला’ को जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 1994 की फिल्म ‘काधलन’ के गाने ‘मुकाबला’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने असहनीय दर्द में ये गाना एक पैर पर शूट किया था, जिसका जलवा 32 साल बाद भी बरकरार है। 1994 की यह फिल्म तेलुगू में ‘प्रेमिकुडु’ और हिंदी में ‘हम से है मुकाबला’ नाम से रिलीज हुई थी। रहमान की बेहतरीन आवाज और प्रभु देवा के जबरदस्त डांस मूव्स ने इस गाने को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

लिगामेंट इंजरी के बावजूद किया धांसू डांस

‘मुकाबला’ गाना सुन आज भी लोगों के पैर थिरकने लगाते हैं। उस वक्त इसमें प्रभु देवा के डांस मूव्स देख सभी हैरान रह गए थे, जिसे टक्कर दे पाना किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने O2इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मुकाबला से पहले फिल्म काधलन में हमारा एक फाइट सीन था और उसे शूट करते समय मेरा लिगामेंट फट गया था। मुझे समझ ही नहीं आया, मुझे पता ही नहीं था कि लिगामेंट क्या होता है। लेकिन मैं चल भी नहीं पा रहा था। ‘एन्नवाले’ गाने में मैं कभी चला ही नहीं। मैं सिर्फ एक छोटे से सीन के लिए चला था। एन्नवाले के बाद मुझे मुकाबला की शूटिंग करनी थी।’

प्रभु देवा ने कैसे शूट किया था ‘मुकाबला’ डांस

उन्होंने आगे बताया, ‘मैं अपना बायां पैर हिला भी नहीं पा रहा था, उसमें बहुत दर्द हो रहा था। हर कोई जानता है कि लिगामेंट फटने पर क्या होता है… मेरा सारा ध्यान बस उसी पर था। इसलिए मैंने पूरा मुकाबला गाना सिर्फ अपने दाएं पैर पर ही डांस करते हुए शूट किया। मैंने अपना पूरा वजन दाएं पैर पर ही डाला हुआ था। मैंने अपने बाएं पैर पर क्रेप बैंडेज बांध रखी थी। मैंने अलग-अलग साइज के जूते पहने थे। एक पैर में मैंने 9 साइज का जूता पहना था और दूसरे में 10 साइज का तो पूरे गाने में मैंने बस इसी तरह डांस किया।’

शूटिंग के बाद कैसा था प्रभु देवा का हाल?

प्रभु देवा ने आगे बताया, ‘मुझे दर्द का एहसास घर लौटने के बाद ही हुआ। नाचते समय मुझे किसी चीज की परवाह नहीं थी। मैंने बैंडेज इतनी कसकर बांधी थी कि जूता भी बहुत टाइट हो गया था। दर्द से ज्यादा, मेरे लिए वह क्रेप बैंडेज मुश्किल थी।’

ये भी पढे़ं-

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लक्ष्मण का दावा, बराक ओबामा भी हैं भगवान हनुमान के मुरीद, संकट मोचन का किया गुणगान

चुपके से ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे आर माधवन, फैन की नजर पड़ते ही खुली पोल, फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp