
आदिवी शेष का जन्म 17 दिसंबर, 1984 को हैदराबाद में डॉक्टर चंद्र आदिवी और भावना आदिवी के घर हुआ था। उनका पालन-पोषण बर्कले, कैलिफोर्निया में हुआ, जहां उन्होंने बर्कले हाई स्कूल में पढ़ाई की और सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए पढ़ाई शुरू की, लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़ दी। उनके कजिन भाई साई किरण आदिवी एक फिल्म निर्देशक हैं। कमाल की बात यह है कि लॉकडाउन में वो एक मात्र साउथ एक्टर थे, जिन्होंने हिट फिल्म दी थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अब आदिवी शेष अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।
राजामौली की ब्लॉकबस्टर में काम कर चुका ये एक्टर
आदिवी शेष ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘सोंथम’ में एक छोटे गेस्ट रोल से की थी। बाद में 2010 में उन्होंने फिल्म कर्मा से डायरेक्टर और राइटर के तौर पर डेब्यू किया। 2011 में आदिवी शेष विष्णुवर्धन की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘पंजा’ में भी दिखे। यह विलेन के तौर पर उनका पहला रोल भी था, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बालुपु जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल किए। फिर उन्होंने किस में लिखा, डायरेक्ट किया और एक्टिंग की। बाद में वह हिट फिल्म ‘रन राजा रन’ में सपोर्टिंग रोल में दिखे। 2015 में उन्होंने लेडीज एंड जेंटलमेन और डोंगाटा जैसी फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर वापसी की। राजामौली की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग में भी उनका सपोर्टिंग रोल था।
मेजर ने चमका दी किस्मत
एक्टर आदिवी की फिल्म ‘मेजर’, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है, जो 3 जून, 2022 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद शेष ने डोंगाटा (2015), क्षणम (2016), अमी थुमी (2017), गुडाचारी (2018), इवारू (2019), मेजर (2022) और हिट: द सेकंड केस (2022) जैसी कमर्शियल और क्रिटिकल सक्सेस फिल्मों में एक्टिंग करके खुद को एक लीडिंग स्टार के तौर पर स्थापित किया।
लॉकडाउन के बाद दी पहली सुपरहिट
आदिवी शेष की 2022 में आई ‘मेजर’ एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी, जिसने 30 करोड़ के बजट के मुकाबले दुनिया भर में लगभग 64–66 करोड़ कमाए। यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक बन गई, जिसे मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार के लिए क्रिटिक्स की जबरदस्त तारीफ और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ का फायदा मिला।
ये भी पढ़ें-
शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, 15 साल तक छुपा रहा राज, पत्नी से रोते हुए मांगी माफी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




