
आनंद, रश्मिका और विजय।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर कपल’ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी रील लाइफ केमिस्ट्री को रियल लाइफ की सबसे खूबसूरत हकीकत में बदल दिया है। गुरुवार को झीलों के शहर उदयपुर के एक एकांत और बेहद खूबसूरत वेन्यू पर इस जोड़ी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। एक तरफ जहां दुनिया भर के प्रशंसक उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस जोड़े ने बेहद सादगी से केवल परिवार और कुछ चुनिंदा करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। इसके बाद ही परिवार में उनका खास अंदाज में वेलकम किया गया। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने अपनी भाभी रश्मिका मंदाना के लिए एक खास पोस्ट लिखा, जिसमें लिखी गई एक तेलुगु लाइन ने लोगों का खाशा ध्यान खींचा
क्या है विजय के भाई आनंद का पोस्ट
रश्मिका मंदाना के देवर यानी विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका को खास अंदाम में वेलकम किया। उन्होंने एक खास मैसेज में अपने इमोशन्स बयां किए और इसके साथ ही वो भावना भी जाहिर की जो उनके मन में शादी से पहले थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘वादिना इला उनारू?’ और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं। आज मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वादिना के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी जिंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जिंदगी भर साथ रहने के लिए!’
यहां देखें पोस्ट
क्या है ‘वादिना इला उनारू?’ का मतलब
इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई फैंस ने देवर के प्यार को सराहा और कहा कि रश्मिका मंदाना का फैमिली में बेहद प्यार से वेलकम किया गया है, लेकिन कई उत्तर भारतीय फैन एक लाइन को लेकर सोच में पड़ गए हैं। दरअसल पोस्ट में एक तेलुगु लाइन ‘वादिना इला उनारू?’ है, जिसका फैंस अर्थ जानना चाहते हैं। एक फैन ने लिखा कि इस लाइन मतलब क्या है। दरअसल इस लाइन का मतलब ‘भाभी कैसी हैं?’ है। वो इस पोस्ट में कहना चाहते थे कि फैन मुझसे पूछते हैं कि भाभी कैसी है, जिसका जवाब देने में वो पहले थोड़ा कंफ्यूज रहते थे, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं और अब उनके पास इसका जवाब है।
ये भी पढ़ें: रश्मिका-विजय की तस्वीरों में दिखी ‘गीता गोविंदम’ की झलक, रील से रियल में रीक्रिएट गईं चार खास चीजें
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



