
विक्की कौशल का हमशक्ल है हर्ष गुजराल
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान एक और एंटरटेनिंग व्लॉग के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर वापस आ गई हैं। लेटेस्ट एपिसोड में वह अपने कुक दिलीप के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल के घर पर पहुंचीं। इसके बाद दोपहर में मजेदार बातें, अनसुने खुलासे और हल्की-फुल्की मस्ती की। कॉमेडियन के शानदार स्नीकर कलेक्शन के बारे में बातचीत से लेकर दिलीप की हैरान करने वाली पॉपुलैरिटी के बारे में खुलकर बात की। हर्ष ने टेलीविजन शो मैडनेस में फराह के साथ काम करने के बारे में भी बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे वह अक्सर ब्रेक के दौरान सबके लिए स्वादिष्ट घर का बना खाना लेकर सेट पर आती थीं। इस दौरान फराह खान ने हर्ष गुजराल को विक्की कौशल का हमशक्ल भी बताया।
विक्की कौशल जैसे दिखते हैं हर्ष गुजराल
वीडियो में हर्ष ने अपने पूरे परिवार से फराह को मिलवाया, जिसमें उनके माता-पिता, बड़े भाई, भाभी, बहनों के साथ परिवार के और भी सदस्य नजर आए। नए व्लॉग में आगे विक्की कौशल का जिक्र हुआ, जहां फराह ने हर्ष से पूछा कि कितने लोगों ने बोला कि तू विक्की कौशल जैसा लगता है। इस पर जवाब देते हुए हर्ष ने मस्ती-मजाक में बताया कि विक्की ने मुझे खुद बोला कि मैं उनके जैसा दिखाता हूं। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स हर्ष को विक्की का हमशक्ल बता रहे हैं।
विक्की कौशल और हर्ष गुजराल की मुलाकात
हर्ष गुजराल ने इस बारे में आगे बात करते हुए याद किया कि एक बार वो एक्टर विक्की से आईफा में मिले थे, जहां विक्की ने उनसे हाथ मिलाया और बताया कि उन्होंने मेरे घर की वीडियो देखी हुई थी, जिसके लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने मुझे कहा, ‘घर बहुत अच्छा है, मुबारक हो।’ इस बात का जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा, ‘इसमें आपका भी थोड़ा योगदान है।’
हर्ष गुजराल के महंगे जूतों का कलेक्शन
जल्द ही चर्चा हर्ष के शानदार फुटवियर कलेक्शन पर आ गई, जब उनसे उनके सबसे महंगे जूते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लुई विटॉन के अपने लग्जरी स्नीकर्स दिखाए। फराह ने मजाक में कहा कि सिर्फ एक जूते की कीमत से एक मामूली घर का खर्च निकल सकता है, लेकिन हर्ष ने इस फिजूलखर्ची के बारे में बात न करते हुए कहा कि दिलीप की बढ़ती शोहरत कमाई में बदल गई है।
ये भी पढे़ं-
Naagin 7: आतंकी साजिश का खुलासा? खतरे के साए में अनंता, आर्यमन को असली नागिन पर हुआ शक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



