
रश्मिका मंदाना और रक्षित।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन दोनों ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा। अब कपल ने खुद फैंस को यह खुशखबरी दी है कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने फैंस द्वारा दिया गया प्यारा कपल नाम VIROSH ही अपनी शादी का आधिकारिक टाइटल चुना है। रश्मिका और विजय ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
कहां और कब होगी शादी?
यहीं से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें भी शुरू हुईं। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। अब शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। वे अक्सर साथ देखे जाते रहे, लेकिन उन्होंने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी बनाए रखी। अब जब शादी की तारीख सामने आ गई है, फैंस बेहद उत्साहित हैं। खबरों के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में सात फेरे लेंगे। उनकी शादी अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ITC Hotels The Mementos Udaipur में होगी। बताया जा रहा है कि समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों सितारे राजस्थान के लिए रवाना भी हो चुके हैं।
पहले एक्ट्रेस की लाइफ में आया था ये स्टार
हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय से पहले रश्मिका की जिंदगी में एक और अभिनेता थे, जिनसे वह शादी की योजना बना चुकी थीं। यह अभिनेता हैं कन्नड़ सिनेमा के लोकप्रिय स्टार रक्षित शेट्टी। रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी, जिसमें रक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता गहरा हो गया। सिर्फ 21 साल की उम्र में 2017 में रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। दोनों की उम्र में लगभग 13 साल का अंतर था, लेकिन उस समय यह जोड़ी काफी चर्चित रही। फैंस को उम्मीद थी कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, 2018 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। उस वक्त उन्होंने ब्रेकअप की असली वजह सार्वजनिक नहीं की, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज और करियर प्राथमिकताओं के कारण दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
अब विजय संग होगी शादी
रक्षित से अलग होने के बाद रश्मिका का नाम विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ने लगा। दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन समय-समय पर उनकी साथ की तस्वीरें और छुट्टियों की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आती रहीं। धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि दोनों के बीच खास रिश्ता है। अब सालों की डेटिंग के बाद रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को नई मंजिल देने का फैसला किया है। “VIROSH” के नाम से मशहूर यह जोड़ी जल्द ही पति-पत्नी बनने वाली है। फैंस उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेसब्री से शादी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, अब रणवीर सिंह के आगे खड़ा होगा जबरा सुपरस्टार? हो गया खुलासा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



