digital products downloads

विजय सेतुपति की साइलेंट ड्रामा ‘गांधी टॉक्स’ ओटीटी पर कब देगी दस्तक, पूरी मूवी में नहीं है 1 भी डायलॉग, एक्टिंग से जीता दिल

विजय सेतुपति की साइलेंट ड्रामा ‘गांधी टॉक्स’ ओटीटी पर कब देगी दस्तक, पूरी मूवी में नहीं है 1 भी डायलॉग, एक्टिंग से जीता दिल

Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAYSETHUPATHI
अदिति राव हैदरी और विजय सेतुपति

विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी की साइलेंट ड्रामा ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में कोई संवाद नहीं है और इसमें विजय सेतुपति , अरविंद स्वामी , अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव ने अभिनय किया है। सिनेमाघरों के बाद अब ‘गांधी टॉक्स’ ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। थिएटर में रिलीज होने से पहले ‘गांधी टॉक्स’ का प्रीमियर 27 जनवरी, 2023 को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में हुआ था।

गांधी टॉक्स कब और कहां देखें

गांधी टॉक्स का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने वाला है और यह 6 मार्च, 2026 से डिजिटली स्ट्रीमिंग शुरू करेगी। प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर की। अपडेट शेयर करते हुए, पोस्ट में लिखा था, ‘एक फिल्म जो बिना एक शब्द के बोलती है। गांधी टॉक्स का प्रीमियर 6 मार्च को ZEE5 पर होगा।’

गांधी टॉक्स की कहानी

‘गांधी टॉक्स’ मोहन बोसमैन की कहानी है, जो कभी एक सफल बिजनेसमैन था। अपने परिवार को खोने और कई बड़ी फाइनेंशियल दिक्कतों के बाद उसकी जिंदगी बिखर जाती है। दुख और बढ़ते प्रेशर से जूझते हुए, वह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है और अपने हालात से बचने के लिए एक बड़ा कदम उठाने के बारे में सोचता है। उसकी कहानी के साथ-साथ महादेव नाम का एक बेरोजगार नौजवान भी है, जो पक्की नौकरी पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। बार-बार नाकामी मिलने पर वह ऐसे फैसले लेता है जो नैतिक रूप से अनिश्चित होते हैं, क्योंकि वह अपनी हालत सुधारने का तरीका ढूंढ रहा होता है।

गांधी टॉक्स की धांसू कास्ट

फिल्म में विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी को-लीड में हैं। साथ ही अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ जाधव, महेश मांजरेकर, उषा नाडकर्णी और प्रियदर्शिनी इंदलकर अहम रोल में हैं। फिल्म को किशोर पांडुरंग बेलेकर ने को-प्रोड्यूस, लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे जी स्टूडियोज, क्युरियस और मूवीमिल के बैनर तले उमेश कुमार बंसल, राजेश केजरीवाल, गुरुपाल सच्चर और मीरा चोपड़ा ने भी को-प्रोड्यूस किया है। इस साइलेंट फिल्म में म्यूजिकल ट्रैक और एआर रहमान का बनाया बैकग्राउंड स्कोर है।

ये भी पढे़ं-

‘कुमकुम भाग्य’ की तनुश्री अब कहां है? एक्ट्रेस ने करियर से क्यों लिया था ब्रेक? असली वजह का हुआ खुलासा

KSBKBT 2 फेम अमर उपाध्याय का बेटा बना नया हार्टथ्रोब, टैलेंट और लुक्स में पापा पर पड़ा भारी, फैंस ने बताया ‘नेक्स्ट हीरो’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp