digital products downloads

विवादों के बवंडर झेलकर भी हुई ब्लॉकबस्टर, 15 करोड़ बजट में छापे 300 करोड़

विवादों के बवंडर झेलकर भी हुई ब्लॉकबस्टर, 15 करोड़ बजट में छापे 300 करोड़

Image Source : STILL FROM THE KERALA STORY
द केरल स्टोरी का एक सीन।

कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि समाज के ज्वलंत मुद्दों को सामने लाकर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। करीब तीन साल पहले रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म ने देशभर में जबरदस्त चर्चा बटोरी। सीमित बजट में बनी इस क्राइम ड्रामा ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि गहरे सामाजिक और राजनीतिक विमर्श को भी जन्म दिया। भारी विवादों और विरोध के बावजूद दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों तक पहुंची और फिल्म ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई कर सभी को चौंका दिया। रिलीज के दो साल बाद इस फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले, जिससे इसकी उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया।

द केरल स्टोरी और उससे जुड़ा विवाद

मई 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया। फिल्म की रिलीज के साथ ही यह विवादों के केंद्र में आ गई। इसकी शुरुआत में एक दावा किया गया था कि केरल की लगभग 32,000 लड़कियों को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल किया गया। इसी दावे ने सबसे ज्यादा बहस छेड़ी। कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस आंकड़े को भ्रामक और अतिरंजित बताया। कुछ आलोचकों ने फिल्म पर इस्लामोफोबिया फैलाने और राजनीतिक एजेंडा साधने का आरोप लगाया, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म चुनावी माहौल के आसपास रिलीज हुई थी। केरल सरकार सहित कई संस्थाओं ने इसके तथ्यों पर सवाल उठाए। हालांकि फिल्म के समर्थकों का कहना था कि यह एक गंभीर मुद्दे को उजागर करने की कोशिश है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

कहानी क्या है?

फिल्म में मुख्य भूमिका अदा शर्मा ने निभाई है। वह शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की एक हिंदू लड़की का किरदार निभाती हैं, जो केरल में रहती है और नर्स बनने का सपना देखती है। कहानी दिखाती है कि कैसे शालिनी और उसकी कुछ सहेलियों को धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में लाया जाता है। मानसिक और भावनात्मक स्तर पर उन्हें प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके बाद शालिनी का नाम बदलकर फातिमा रख दिया जाता है। फिल्म में योगिता बिहानी और सोनिया बलानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। कहानी के अनुसार, इन लड़कियों को कथित तौर पर ISIS में भर्ती कर सीरिया जैसे संघर्षग्रस्त इलाकों में भेजा जाता है। वहां शालिनी अपनी त्रासदी और मानसिक संघर्ष का अनुभव करती है। फिल्म उसके ब्रेनवॉश, पीड़ा और आतंकवादी संगठन से बाहर निकलने की कोशिशों को दर्शाती है। यह एक व्यक्तिगत कहानी के जरिए बड़े मुद्दे को सामने रखने का प्रयास करती है।

बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाली सफलता

करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने तमाम विवादों के बावजूद जबरदस्त कमाई की। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 286.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 302 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने अपने बजट से लगभग 20 गुना ज्यादा कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया। खास बात यह रही कि यह सफलता उस समय आई, जब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। विवादों के बीच भी व्यावसायिक सफलता और पुरस्कारों की उपलब्धि ने इसे हाल के वर्षों की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब इसका सीक्वल आ रहा है, जिसका नाम ‘द केरल स्टोरी 2’ है। इस फिल्म में नई कास्ट नजर आने वाली है। उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या शर्मा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी और इस पर इस मुद्दे को और भी अधिक गंभीरता से प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मीका के गाने पर राधिका मर्चेंट ने किया झूमकर डांस, अनंत अंबानी भी थिरके, दोस्त की शादी में दिखा मस्ती भरा अंदाज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp