
केवीएन प्रोडक्शन्स की पैन इंडिया फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का विवाद अब तक नहीं थमा है। पिछले दिनों ही फिल्म के डायरेक्टर ने भी इस विवाद के बारे में खुलकर बात की था। विवाद के बाद मेकर्स ने सभी प्लेटफॉर्म्स से ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन हटा दिया है, लेकिन इसे लेकर बहस का दौर अब तक नहीं थमा है। 14 मार्च को ये गाना रिलीज हुआ था और विवाद के बाद मेंकर्स को इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा। ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसके चलते नोरा को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस बीच नोरा का अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें नोरा बीच सड़क पर लड़कियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
आ गया नोरा फतेही का नया गाना
नोरा फतेही के नए गाने का टाइटल है ‘सजन रे’। नोरा ने 7 अप्रैल को इंस्टाग्राम प शेयर किया, जिसके बीट्स काफी अच्छे हैं और नोरा ने एक बार फिर नोरा अपने दमदार डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो गाने में नोरा शाइनी पर्पल कलर के टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं और फुल ऑन मेकअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने माथे पर बिंदी भी लगाई है और नोरा के साथ बैकग्राउंड में ढेरों ऑटो नजर आ रही हैं और साथ में लड़कियां डांस कर रही हैं।
मुंबई की सड़क पर थिरकती दिखीं नोरा
नोरा फतेही अपने नए म्यूजिक वीडियो में मुंबई की सड़कों पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके दोनों तरफ ऑटो रिक्शा की लाइन लगी है। वीडियो पर अब यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘बहुत शानदार, बहुत खूब… आप कमाल की लग रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा- ‘बहुत खूब… आगे बढ़ते रहिए… बहुत ढेर सारा प्यार।’ वहीं एक और लिखता है- ‘बैडीज ऑफ द ईयर, परफेक्ट।’ एक ने लिखा- ‘बहुत ही एनर्जेटिक और खूबसूरत।’
सरके चुनर तेरी सरके विवाद
दरअसल, नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ अपने डबल मीनिंग और भद्दे लिरिक्स की वजह से विवादों में घिरा हुआ था। ये गाना 14 मार्च को रिलीज किया गया था। जैसे ही गाना रिलीज हुआ इसके लिरिक्स को लेकर देखते ही देखते विवाद खड़ा हो गया और सोशल मीडिया पर इसे डिलीट किए जाने की मांग उठने लगी। इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। धुर्व सरजा के अलावा फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रेशमा नानाइया, रमेश अरविंद और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
ये भी पढ़ेंः देश की नंबर वन फिल्म बनने से कितनी दूर ‘धुरंधर 2’? 1 नहीं, 3 फिल्मों को देनी होगी मात, जानें अब तक का कलेक्शन
एक डॉक्टर, जिसकी 8 सालों की मिट गई यादें, सच्ची घटना पर आधारित शो, इटली की पॉपुलर सीरीज का है रीमेक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




