digital products downloads

‘वो मुझे छूता था’, वायरल गर्ल मोनालिसा ने रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल

‘वो मुझे छूता था’, वायरल गर्ल मोनालिसा ने रो-रोकर खोली सनोज मिश्रा की पोल

महाकुंभ की में वायरल हुई लड़की मोनालिसा भोसले को कोई कैसे भूल सकता है। माला बेचने वाली लड़की की नीली आंखों ने उसे स्टार बना दिया। सोशल मीडिया सनसनी बनी एक्ट्रेस को फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने हीरोइन बनाने की ठानी और फिल्म का ऑफर दे दिया। शुरुआती दिनों में मोनालिसा ने एक्टिंग की ट्रेंनिग ली और सनोज मिश्रा की तारीफों के पुल बांधे। जब सनोज पर रेप का आरोप लगा और वो जेल गए तो भी मोनालिसा उनके साथ खड़ी रहीं और कहती रहीं कि वो उनके लिए पिता की तरह हैं, लेकिन अब मोनालिसा अपनी ही बातों से पलट गई हैं। भागकर शादी करने के बाद उनके सुर पूरी तरह बदल गए हैं और उन्होंने स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कोच्चि में अपने पति फरमान खान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं।

सनोज मिश्रा के खिलाफ मोनालिसा के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कथित घटनाएं नेपाल और देहरादून में ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान हुईं। अपने अनुभव को याद करते हुए मोनालिसा ने कहा, ‘सनोज मिश्रा अच्छे इंसान नहीं हैं। उन्होंने सेट पर कई बार मेरे साथ बदतमीज़ी की। उन्होंने मुझे पकड़ लिया था। वो मुझे पूरे शरीर पर छूते थे। ऐसा उन्होंने दो बार किया, मैंने अपने परिवार को बताया कि सनोज मिश्रा ने मुझे गलत तरीके से छुआ है।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय आवाज उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें अपने परिवार से कोई साथ नहीं मिला। वो कहती हैं, ‘लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़े होने को तैयार नहीं था। मैंने परिवार में सभी को इस बारे में बताया। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है, है ना?’ और चले गए। उन्हें बस पैसे चाहिए थे। सनोज ने उन्हें बताया था कि फिल्म में 10 करोड़ रुपये लगे हैं, जबकि फिल्म में 3 लाख भी नहीं लगे हैं। वो मुझे मीडिया में बदनामी की बात कहने लगे।’

यहां देखें वीडियो

पुलिस में क्यों नहीं की मोनालिसा ने शिकायत

मोनालिसा ने उनके बर्ताव को लेकर और भी आरोप लगाए और शोषण के एक पैटर्न का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फिल्मों के नाम पर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं, और कहते हैं कि मैं तुम्हें यह फिल्म दूंगा, यह करो। यह सब झूठ है, सनोज मिश्रा गंदे काम करते हैं।’ मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। वो कहती हैं, ‘मैं ऐसा करने ही वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोक दिया और कहा कि ऐसा अभी कुछ मत करो। मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं वहां क्या कर सकती थी? मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया। मैं पूरे देश की सरकार से गुजारिश करती हूं कि हमारी मदद करें। हमारे पोस्टर सरेआम जलाए जा रहे हैं। हमें सरेआम जान से मारने और काट डालने की धमकियां दी जा रही हैं।’

यहां देखें वीडियो

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं, खासकर फरमान से उनकी शादी के बाद। वो उनके परिवार के लोगों को भड़का रहे हैं और लगातार इसे लव जिहाद का नाम दे रहे हैं, जिस पर सफाई देते हुए मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है और सभी धर्मों को मानती हैं, उनका पति उन पर धर्म बदलने का कोई दबाव नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं। सनोज मिश्रा सोचते हैं कि मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं, उन्हें आपस में लड़ने दूं और मरने दूं। सनोज मिश्रा यही चाहते हैं। मनोज मिश्रा पूरे देश में आतंकवाद, लड़ाई-झगड़े और ऐसी ही चीजें चाहते हैं। वो मेरे पति फरमान को आतंकी बता रहे हैं जो कि गलत है।’

मोनालिसा ने कब की शादी?

बता दें, मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के तिरुवनंतपुरम के थंपानूर में फरमान खान के साथ शादी और इसके बाद मीडिया को बताया कि परिवार इस शादी के खिलाफ था और उनकी जबरन कहीं शादी कर रहा था, ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं बचा था और उन्होंने शादी का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने पिता विजय सिंह भोसले के साथ एयरपोर्ट जाने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को बताया कि चूंकि मोनालिसा 18 साल की हैं, इसलिए उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने का कानूनी अधिकार है।

ये भी पढ़ें:  कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार संग किया डेब्यू, खूबसूरती में देती हैं ग्लैमरस बालाओं को मात

‘वो बैकुंठ में हैं’, ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद वाले सीन पर क्या बोल गए अफजाल अंसारी, सपा सांसद की बात सुनकर खड़े हुए लोगों के कान

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp