digital products downloads

व्हीलचेयर पर बैठे क्रिकेटर ने मांगा ऑटोग्राफ, जमीन पर बैठे रणवीर, जर्सी पर छापा नाम

व्हीलचेयर पर बैठे क्रिकेटर ने मांगा ऑटोग्राफ, जमीन पर बैठे रणवीर, जर्सी पर छापा नाम

रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ा का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणवीर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग और स्टारडम में तेजी से इजाफा हुआ है और अब वह बी-टाउन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन चुके हैं। इस बीच व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि भले रणवीर का नाम सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गया है, लेकिन स्टारडम का बुखार उनके सिर नहीं चढ़ा है।

व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले रणवीर सिंह

रणवीर सिंह, अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे सेलिब्रेशन के सिलसिले में जामनगर पहुंचे थे। इसी दौरान जामनगर एयरपोर्ट पर रणवीर, व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से भी मिले। भीमा खुंटी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भीमा खुंटी से मिलते ही रणवीर जमीन पर बैठ गए और फिर उनकी जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ दिया। यही नहीं, इस दौरान रणवीर, भीमा से बातचीत भी करते हैं और फिर बहुत ही प्यार से उनसे हाथ मिलाते हैं।

रणवीर की सादगी के फैन हुए भीमा खुंटी

ये वीडियो शेयर करते हुए भीमा खुंटी ने रणवीर सिंह से अपनी मुलाकात का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘धुरंधर स्टार रणवीर सिंह के साथ। जिंदगी कभी-कभी आपको ऐसे पल दे जाती है, जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाते। आज भी एक ऐसा ही दिन था। रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला। मैं अपनी जिंदगी में कई लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान महसूस किया, वो वाकई बहुत खास था। सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन सच्चा और अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाती है। ये पल मेरे दिल में हमेशा रहेगा।’

यूजर्स ने की रणवीर की तारीफ

ये वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें साफ दिल का इंसान बता रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘फिल्म की सफलता के बाद भी वह इतने विनम्र हैं, जो बड़ी बात है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘रणवीर सिंह का टाइम आ गया है, वह सच में एक सच्चे इंसान हैं।’ एक और यूजर ने लिखा – ‘अत्यधिक मेहनत, अपमान और तिरस्कार के बाद मिली सफलता आपको विनम्र बनाती है। महान रणवीर सिंह।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर रणवीर की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘महाभारत’ के इंद्रदेव याद हैं? उथल-पुथल भरी रही पंजाब के अमिताभ बच्चन की जिंदगी, दर्द और संघर्ष में कटे आखिरी दिन

‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच रिलीज हुई फिल्म, अब OTT पर दस्तक को तैयार, 96 करोड़ कमाकर भी लगा FLOP का ठप्पा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp