digital products downloads

शादी के बाद सातवें आसमान पर मोनालिसा, नई-नवेली दुल्हन को गोद में उठाकर झूमे फरमान

शादी के बाद सातवें आसमान पर मोनालिसा, नई-नवेली दुल्हन को गोद में उठाकर झूमे फरमान

महाकुंभ 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर छाने वाली मोनालिसा भोसले अब अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान से शादी रचाई है, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए रहे। मोनालिसा ने पुलिस की सुरक्षा में फरमान से शादी की और अब अपने हैप्पी स्पेस में हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा एक्टिव हैं और लगातार वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में वायरल गर्ल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पति संग रोमांटिक होते और खिलखिला कर हंसते देखा जा सकता है।

पति फरमान संग रोमांटिक हुईं मोनालिसा

मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह किसी पार्क जैसी लोकेशन में दिखाई दे रही हैं और दुपट्टा लहराते हुए दौड़ रही हैं। उनके पीछे फरमान हैं, जो आगे जाकर मोनालिसा को गोद में उठा लेते हैं। वीडियो से साफ है कि मोनालिसा अपनी शादी से बेहद खुश हैं। मोनालिसा ने जब से फरमान से शादी की है, लगातार चर्चा में हैं। उनके रिश्ते पर काफी विवाद भी हो रहा है। मोनालिसा का कहना है कि उनका परिवार और समाज उनके और फरमान के रिश्ते के खिलाफ है और उन्हें अलग करने की कोशिश में है। लेकिन, तमाम विवादों और धमकियों के बीच मोनालिसा पति फरमान संग चहकती नजर आ रही हैं, जिससे साफ है कि वह फरमान के साथ बेहद खुश हैं।

फरमान से मोनालिसा की शादी

मोनालिसा ने मार्च 2026 में ही फरमान खान से शादी की है। फरमान से शादी के लिए मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली, जहां उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर फरमान से शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। दोनों ने अपने परिवारों द्वारा उनके रिश्ते का विरोध करने के बाद पुलिस की सुरक्षा में शादी की। दोनों की लव स्टोरी फेसबुक से शुरू हुई थी। मोनालिसा के अनुसार, उनके पिता और उनके और फरमान के रिश्ते के खिलाफ हैं और किसी और से शादी के लिए मजबूर कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी कर ली।

मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू

मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर भी उनकी शादी से कुछ दिनों पहले ही जारी हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी उनकी शादी पर नाराजगी जाहिर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था और दावा किया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई हैं और फरमान ने साजिश के तहत मोनालिसा से शादी की है। हालांकि, मोनालिसा ने उल्टा सनोज मिश्रा पर कई आरोप दागे और यहां तक दावा किया कि डायरेक्टर उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इस पर जवाब देते हुए सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा को ऐसा कहने पर मजबूर किया गया है और उनका ब्रेन वॉश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः 5 शादियों के बाद भी तनहाई में हुई थी खूंखार विलेन की मौत, फ्लैट में पड़ा रहा मृत, सड़ी-गली लाश ले गई विदेशी पत्नी


Chand Mera Dil teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, फैंस को याद आईं ‘कबीर सिंह’ और ‘सैयारा’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp