digital products downloads

शाहरुख क्यों मशहूर हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट बोला- सॉफ्टवेयर डेवलपर

शाहरुख क्यों मशहूर हैं? क्विज शो में पूछा गया सवाल, कंटेस्टेंट बोला- सॉफ्टवेयर डेवलपर

Image Source : INSTAGRAM/@ IAMSRK/@VIRALBHAYANI
शाहरुख खान को कंटेस्टेंट ने बताय दिया ‘सॉफ्टवेयर डेवलपर’।

शाहरुख खान को कौन नहीं जानता। सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शाहरुख खान दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से हैं, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियन क्विज शो ‘मिलेनियर हॉट सीट’ में जब किंग खान को लेकर सवाल किया गया तो शख्स ने सुपरस्टार का पेशा ही बदल दिया। शो में हॉट सीट पर बैठे शख्स ने शाहरुख खान को एक्टर की जगह सॉफ्टवेयर डेवलपर बता दिया और अब शख्स का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और तो और शाहरुख को लेकर गलत जवाब देने पर इस कंटेस्टेंट को तगड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा।

क्विज शो में पूछा गया शाहरुख खान से जुड़ा सवाल

सोशल मीडिया ऑस्ट्रेलियन क्विज शो का एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, जिसका फॉर्मेट भारतीय क्विज बेस्ड रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा है, जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। शो के दौरान कंटेस्टेंट से शाहरुख खान को लेकर सवाल पूछा गया- बिलिनेयर शाहरुख खान किस फील्ड में अपनी अचीवमेंट्स के लिए मशहूर हैं? इसके जवाब में चार ऑप्शन दिए गए, A-सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, B-फिल्म एक्टिंग, C-मोटर रेसिंग, D-प्रोफेशनल पोकर। कंटेस्टेंट ने इस सवाल का गलत जवाब चुना और 7 करोड की रकम जीतते-जीतते रह गया।

शाहरुख खान को बताया ‘सॉफ्टवेयर डेवलपर’

अब अगर भारत में ये सवाल पूछा जाता तो किसी छोटे बच्चे की भी जीत तय थी। शाहरुख खान भारत में इतने मशहूर हैं कि शायद ही कोई ऐसा होगा जो उनके बारे में नहीं जानता होगा। लेकिन, ऑस्ट्रेलियाई क्विज शो की हॉट सीट पर बैठा शख्स किंग खान की अचीवमेंट के बारे में नहीं जानता था और उसने गलत जवाब पर ताला लगवा दिया। शख्स ने शाहरुख को एक्टर की जगह सॉफ्टवेयर डेवलपर बता दिया और अपनी नुकसान करा बैठा। हालांकि, कई भारतीय इस जवाब से हैरान नहीं हुए, क्योंकि उनका मानना है कि इंडियंस भी बहुत से विदेशी एक्टर्स के बारे में नहीं जानते। ऐसे में अगर ये शख्स शाहरुख को नहीं पहचान पाया तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार ‘डंकी’ में नजर आए थे, जो 2023 में रिलीज हुई थी। अब किंग खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। शाहरुख खान और सुहाना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से सामने आई फोटो, देखकर फैंस को सताई चिंता

शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता विजय कृष्णा का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp