digital products downloads

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की O Romeo ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की O Romeo ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

Image Source : INSTAGRAM/@SHAHIDKAPOOR
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी

ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने चौथी बार साथ में काम किया है। इससे पहले उन्होंने साथ में ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में की थीं। उनके पिछले प्रोजेक्ट्स को क्रिटिक्स का अच्छा अटेंशन मिला था, जिससे उम्मीदें बनी हैं। कई दर्शक खास तौर पर इस बात में दिलचस्पी रखते हैं कि इस लेटेस्ट रोमांटिक एक्शन फिल्म में उनकी क्रिएटिव पार्टनरशिप कैसे आगे बढ़ती है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज ने तीन साल के गैप के बाद डायरेक्शन में वापसी की है। शाहिद पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ काम कर रहे हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में बनी हुई है। 

ओ रोमियो ने वैलेंटाइन डे पर की धांसू कमाई

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे स्टार्स से सजी ओ रोमियो के दूसरे दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। 14 फरवरी को मिल को जबरदस्त रिस्पांस मिला। वैलेंटाइन डे पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ ने अपने पहले शनिवार को 12.25 करोड़ कमाए। वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 8.50 करोड़ का बिजनेस किया था। ऐसे में इसकी कुल कमाई 20.75 करोड़ हो चुकी है। शाहिद की नई फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह से बहुत कम कमाई कर पाई है। 2019 की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 22.71 करोड़ कमाए थे। बता दें कि 14 फरवरी, 2026 को ओ रोमियो की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 19.72% थी।

थिएटर में ओ रोमियो डे 2 हिंदी (2D) ऑक्यूपेंसी

सुबह शो: 10.24%

दोपहर के शो: 22.13%

शाम के शो: 26.79%

गैंगस्टर हुसैन उस्तारा बन छाए शाहिद कपूर

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म एक इमोशनल और उथल-पुथल भरी कहानी पर आधारित है, जो प्यार को ठुकराने के जुनून, दर्द और कभी न बदलने वाले नतीजों को दिखाती है। ओ रोमियो लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से प्रेरित है, जो गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की दिलचस्प कहानी बताती है, जिसका रोल शाहिद ने किया है।

ये भी पढे़ं-

हार्दिक पांड्या ने Valentine पर गर्लफ्रेंड माहिका को दिया बेशकीमती गिफ्ट, ‘M’ टैटू में छुपा है राज

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को फिर हुआ प्यार? किसे डेट कर रहे हैं एक्टर, वैलेंटाइन डे पोस्ट से मचाई हलचल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp