
शिक्षा मंडल के बाद नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में पीयूष दिनेश गुप्ता।
गुलशन देवैया और गौहर खान स्टारर ‘शिक्षा मंडल’ की हर तरफ काफी चर्चा रही। 2022 में आई ये सीरीज शिक्षा घोटाले और भारतीय एजुकेशन सिस्टम पर फोकस करती है। सईद अहमद अफजल निर्देशित एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज में पवन मल्होत्रा, गौहर खान और गुलशन देवैया जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओँ में नजर आए थे और इसका निर्माण पीयूष दिनेश गुप्ता ने किया था। अपनी विशिष्ट और यथार्थवादी कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पीयूष एक नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार हैं, जो सस्पेंस से भरी एक मर्डर मिस्ट्री होगी।
मर्डर मिस्ट्री के साथ वापसी कर रहे पीयूष दिनेश गुप्ता
पीयूष दिनेश गुप्ता अब तक कई शानदार फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज सहित 25 से अधिक प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं और अब अपनी अपकमिंग मर्डर मिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। पीयूष पहले ही MX प्लेयर पर आई उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘शिक्षा मंडल’ को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं और अब वे एक प्रसिद्ध लेखक के उपन्यासों पर आधारित एक थ्रिलिंग सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री लेकर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में काफी तेज है।
इन शोज से बटोर चुके हैं सुर्खियां
पीयूष इस नए प्रोजेक्ट को अपने प्रतिष्ठित प्रोडक्शन बैनर ‘नाम में क्या रखा है’ (NMKH Productions) के तहत पेश करेंगे। पीयूष अब तक कई ओटीटी, विज्ञापनों, टेलीविजन और फिल्मों के साथ सुर्खियां बटोर चुके हैं। बतौर निर्माता, वे अब तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं, जिनमें ‘रक्तांचल – सीजन 1’ (अमेज़न प्राइम वीडियो और MX प्लेयर), ‘भ्रम’ (ZEE5), और ‘शिक्षा मंडल’ (MX प्लेयर) जैसी सफल वेब सीरीज शामिल हैं।
टीवी की दुनिया में भी जमा चुके हैं धाक
पिछले दिनों पीयूष हाल ही में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर ‘इंटेरोगेशन’ (ZEE5) और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘लंतरानी’ (ZEE5) जैससे प्रोजोक्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहे। पीयूष टेलीविजन की दुनिया में भी उन्होंने जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं’ और ‘अगर तुम ना होते’, कलर्स टीवी का ‘विद्या’, जैसे चर्चित धारावाहिकों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



